
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर निर्वाचन कार्यों की प्रगति और शुचिता को परखने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने रविवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में बनाए गए इवीएम कमिशनिंग एवं डिस्पैच सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कमिशनिंग कार्य की प्रगति, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, पोलिंग पार्टी वितरण स्थल, वाहन कोषांग और लॉजिस्टिक प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ निर्धारित मानक एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप हों।
उन्होनें स्पष्ट कहा “सभी पोलिंग पार्टियों को अंधेरा होने से पहले बूथ तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। चुनाव कार्य से जुड़े प्रत्येक कर्मी को सुविधा एवं सुरक्षा मिले, यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि समस्तीपुर कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से तीन विधानसभा क्षेत्रकृ131 कल्याणपुर, 132 वारिसनगर और 133 समस्तीपुरकृके लिए इवीएम कमिशनिंग एवं डिस्पैच का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने सभी को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्भीक मतदान संपन्न कराने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की तैनाती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कहाकृ“प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि मतदाता निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।”
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने तैयारियों पर संतोष जताया और दलसिंहसराय स्थिति इवीएम डिस्पैच सेंटर की ओर रवाना हो गए। जहां आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय परिसर में स्थापित इवीएम कमिश्निंग एवं डिस्पैच सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कमिश्निंग कार्य, स्ट्रांग रूम सुरक्षा, पोलिंग पार्टी वितरण स्थल और वहां मौजूद कर्मचारियों की तैयारी का पूरा जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान से जुड़े हर कर्मी को समुचित सुविधा और सुरक्षा मिले, यही हमारी प्राथमिकता है।
”डीएम ने बताया कि इस सेंटर से दो विधानसभा क्षेत्रों 134 उजियारपुर और 138 बिभूतिपुर के लिए इवीएम कमिश्निंग और डिस्पैच का काम किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा, लॉजिस्टिक और समयपालन की पूरी तैयारी दिखायी।