ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क वारिसनगर । प्रखंड के शेखोपुर पंचायत के मन्नीपुर मां भगवती स्थान मंदिर के समीप फाइलेरिया उन्मूलन हेतु नाईट बल्ड सर्वे अभियान का उद्घाटन मुखिया मधु कुमारी, औसेफा के निदेशक देव कुमार एवं समाज सेवी गुड्डू कुमार महतो ने फीता काटकर तथा अपना-अपना जांच करा कर किया। नाइट ब्लड सर्वे के तहत 20 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। जिसकी जांच कर फाइलेरिया का पता लगाया जा सकें। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि यह रोग मच्छर के काटने से होता है। जिसका लक्षण दिखने में…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । ऋण आपके आगे बढने में सहायक सरकार द्वारा प्रदत्त सहयता है, इसे आमदनी समझने की भूल नहीं करें। इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजनान्तर्गत वितरित राशि की वसूली हेतु विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में दिनांक 25.08.2025 से 30.08.2025 तक ऋण वसूली कैम्प का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समस्तीपुर में किया जाएगा। उन्होंने ऋण धाराकों से अपील करते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । मैं केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समस्तीपुर का बेटा भी हूं। जब आप सभी मेरे पास उपचार के लिए आते हैं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने परिवार के किसी सदस्य की सेवा कर रहा हूं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने लोगों का इलाज करूं, उनकी सहायता करूं और उनके दुखों को कम करूं। उक्त बातें एनडीए के संभावित प्रत्याशी रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं सुविख्यात चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार सिंह ने उक्त बातें गुरूवार को छतौना में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उक्त बातें कही। शिविर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । डेल्टा सीड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। जो विभिन्न देशों में किसानों की अच्छी गुणवत्ता वाली सीड देने की काम करती हैं। हम हमेशा से किसानों के समृद्धि की दिशा में किसानों के हितों का ख्याल रखते आ रहे है। यही कारण है कि डेल्टा के उत्पाद कम लागत में अधिकतम पैदावार की गारण्टी देते है। गुरूवार को रोसडा स्थित सौरभ एजेंसी में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डेल्टा एग्रीजेनेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों ने उक्त बातें कही। बताते चलें कि गुरूवार को डेल्टा एग्रीजेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एस्क्यूटिव ऑफिसर हैदराबाद…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क । जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश में कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण…
दस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 11 वैन ईवीएम वोटिंग प्रक्रिया केलिए करेंगे जागरूक। कुल 1754 मतदान केन्द्रों पर मास्टर ट्रेनर देंगे हँडसऑन प्रशिक्षण। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी. बिहार के कार्यालय द्वारा प्रायोजित मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन चलाने का कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हो गया है। इसका परिचालन जिले के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1754 मतदान भवनों में किया जाएगा। इस क्रम में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कुल-11 मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन को समाहरणालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 समस्तीपुर। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 24 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार- पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छा सकते है। अगले 24 घंटो में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इस बाबत जानकारी देते हुए जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र के नोडल ऑफिसर डाॅ अब्दुल सत्तार ने बताया है कि, 22-23 अगस्त को उत्तर बिहार के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 समस्तीपुर। फोटोग्राफी एक जिम्मेदारी भरा कार्य है। उत्सवी माहौल हो या जीवन के किसी खास पल, या अवसर उन्हें यादों में संजोने केलिए फोटोग्राफर की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं, किसी खबर को प्रभावी बनाने में भी फोटोग्राफी अहम भूमिका निभाती है। समस्तीपुर फोटोग्राफी संघ के जिलाध्यक्ष भोला अग्रवाल ने मंगलवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विषय-वस्तु को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में फोटोग्राफर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकेलिए फोटोग्राफर का प्रशिक्षित होने के साथ-साथ उसे अपने कार्य और जिम्मेदारी की गंभीरता का अहसास होना भी जरूरी है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित एक आवासीय विद्यालय प्रणाली के पटना संभाग अंतर्गत कटिहार संकुल के जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए जिले के बिरौली स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। इसमें मेजबान सहित कटिहार संकुल के 21 विद्यालयों के 156 छात्र-छात्रायें हिस्सा ले रहे हैं। कला उत्सव के प्रथम दिन प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि मध्य विद्यालय बेला पचरुखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, प्राचार्य टी.एन. शर्मा, उप प्राचार्य आर.एस.झा, निर्णायक मंडल में शामिल मंगलेश कुमार, साधना कुमारी एवं जिले के प्रख्यात रंगकर्मी विनय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का केंद्रीय पुस्तकालय अब पूर्णतया स्वचालित एवं डिजिटल बन गया है। देश भर में ऐसे कुछ ही विश्वविद्यालय हैं जिसमें यह तकनीक है। बिहार में डिजिटल स्वचालित तकनीक से लैस यह पहला विश्वविद्यालय है। इसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि पुस्तकालय में आरएफआईडी तथा माइलाफ्ट तकनीक लागू कर दी गई है। आरएफआईडी एक वायरलेस पहचान तकनीक है जो रेडियो तरंगों के माध्यम से पुस्तकों की पहचान और ट्रैकिंग करती है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के कारण छात्रों को अब पुस्तक…