
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । ऋण आपके आगे बढने में सहायक सरकार द्वारा प्रदत्त सहयता है, इसे आमदनी समझने की भूल नहीं करें। इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजनान्तर्गत वितरित राशि की वसूली हेतु विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में दिनांक 25.08.2025 से 30.08.2025 तक ऋण वसूली कैम्प का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समस्तीपुर में किया जाएगा।
उन्होंने ऋण धाराकों से अपील करते हुए कहा कि कि सभी ऋण धारक निर्धारित तिथि को पूर्वाहन 10 बजे से संध्या 05 बजे तक कैम्प में आकर ऋण की राशि / किस्त जमा करेंगे।
सभी ऋण धारकों को सचेत किया जाता है कि ससमय ऋण नहीं चुकाने की स्थिति में बकाया राशि पर ब्याज एवं दंड-ब्याज देय होगा। श्री राय ने बताया कि ऋण की राशि जमा नहीं करने पर संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा भी दायर किया जा सकता है।