दस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 11 वैन ईवीएम वोटिंग प्रक्रिया केलिए करेंगे जागरूक।
कुल 1754 मतदान केन्द्रों पर मास्टर ट्रेनर देंगे हँडसऑन प्रशिक्षण।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी. बिहार के कार्यालय द्वारा प्रायोजित मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन चलाने का कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हो गया है। इसका परिचालन जिले के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1754 मतदान भवनों में किया जाएगा।
इस क्रम में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कुल-11 मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन को समाहरणालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुशवाहा ने कहा कि ईवीएम एवं बीबीपैट की पारदर्शी और सुरक्षित प्रणाली के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि रोस्टर अनुसार 01 माह के अन्दर सभी मतदान केन्द्रों पर प्रदर्शन व प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वैन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ई०बी०एम० और वी०वी०पैट के प्रयोग एवं कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। ताकि मतदान प्रक्रिया को लेकर उनके भ्रांतियों को दूर किया जा सके और वे आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इस पहल का एक विशेष उद्देश्य प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ट नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में सहजता प्रदान करना है। कई बार देखा गया है कि तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण मतदाता मतदान केन्द्र पर संकोच महसूस करते है। इस वैन के माध्यम से उन्हें पहले ही प्रायोगिक जानकारी मिल जाएगी, और वे मतदान दिवस पर बिना किसी झिझक के मतदान कर पाएंगे।
इस वैन में मौजूद प्रशिक्षित कर्मी ईवीएम का बटन दबाने से लेकर वीवी पैट स्लिप देखने तक की पूरी प्रक्रिया का लाईव डेमॉस्ट्रेशन देंगे। इसके अलावा नागरिकों के प्रश्नों के उत्तर भी मौके पर दिए जाएंगे। इसके मार्ग एवं समय की सूचना समय-समय पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी की जाएगी। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने विधान समा अन्तर्गत इस अभियान का अनुश्रवण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय एवं सभी अनुमंडल कार्यालय में ई०वी०एम० डेमॉस्ट्रेशन सेन्टर स्थापित किये गये हैं। जहाँ अब तक 4430 से अधिक लोगों ने अब तक जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में स्थापित्त ईडीसी में ईवीएम के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा माॅक वोट डालकर मतदान का पूर्वाभ्यास किया है।