
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 समस्तीपुर। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 24 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार-
पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छा सकते है। अगले 24 घंटो में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इस बाबत जानकारी देते हुए जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र के नोडल ऑफिसर डाॅ अब्दुल सत्तार ने बताया है कि,
22-23 अगस्त को उत्तर बिहार के जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है, कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 दियी सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में 20 अगस्त को औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चल सकती है। अन्य दिनों में पछिया हवा चलने की संभावना है।