ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह अध्यक्ष, जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) नित्यानंद राय की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार, में दिशा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम मंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर आरंभ हुए बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान श्री राय ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते…
Author: Dr. Sanjay Kumar
अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पीड़ितों को समय पर न्याय, राहत राशि एवं विधिक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अत्याचार से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिनियम से संबंधित लंबित एवं नए मामलों की विस्तार से समीक्षा की और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बुधवार को समाहरणालय परिसर सभा कक्ष में जिला पदाधिकार रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले नगर आयुक्त समस्तीपुर, एसडीम रोसरा एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का आरंभ किया। तत्पश्चात जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने पौधा देकर नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार एवं सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में जन्म मृत्यु अधिनियम 1969 एवं संशोधित अधिनियम 2023 तथा बिहार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बुधवार को गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार – सह- अध्यक्ष जिला विकास एवं समन्वय और निगरानी समिति (दिशा), विधान पार्षद डाॅ तरूण कुमार एवं जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मछुआरा कल्याण योजना के तहत 25 मत्स्य विपणन किट का वितरण किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लघु मत्स्य कृषकों के आय में वृद्धि के साथ शिकारमाही में लागत कम करना एवं मछलियों को बाजार में आसानी से उपलब्धता एवं विचैलिए से बचाव करना प्रमुख है। इस किट के माध्यम से मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित, ताजा, एवं हाइजेनिक रूप से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में मिथिला सपूत पूर्व मंत्री स्व० डॉ० नागेन्द्र झा की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर सबसे पहले उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री तमीम ने उन्हें बिहार का एक महान नेता बताया तथा उनके कार्यो पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। उनके जैसा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क नालंदा। आगामी 04-05 जनवरी 2026 को सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चेप्टर बिहार, नालंदा खुला विश्वविद्यालय एवं मानवाधिकार टुडे के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन सुनिश्चित है। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार के वर्तमान राज्यपाल एवं पूर्व राज्यपाल सिक्किम माननीय गंगा प्रसाद होंगे। सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चेप्टर बिहार के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि इसमें मॉरिसश के पूर्व उपप्रधानमंत्री हरीश बुद्धू की धर्मपत्नी अंतराष्ट्रीय संस्कृति संवाहिका डॉ सरिता बुद्धू, नेपाल से सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू लामा, बंगलादेश से सार्क जर्नलिस्ट…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के स्वर्णिम अवसर – प्रोफेसर मुश्ताक अहमद ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दरभंगा। किसी भी भाषा को समृद्ध बनाने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं के अनुवाद की बहुत आवश्यकता है, क्योंकि क्षेत्रीय भाषा केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि उस विशेष क्षेत्र की संस्कृति और सभ्यता का दर्पण भी होती है। इसलिए, जब हम क्षेत्रीय भाषाओं के अनुवादों से रूबरू होते हैं, तो हमें विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं के बारे में भी जानकारी मिलती है। दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के उर्दू विभागाध्यक्ष सह प्रख्यात उर्दू आलोचक एवं शोधकर्ता प्रोफेसर (डॉ) अबू बकर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। निम्न तापमान के कारण प्रचण्ड ठंड एवं कोहरे की स्थिति में फसलों में पाला एवं अन्य रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अतः किसान भाई मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान दें, सुझावों पर अमल करें और सावधानी पूर्वक आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई या दावा का छिड़काव करें। कोहरा छूटने के बाद ही दवाओं का छिड़काव करें तथा फसलों की नियमित निगरानी रखें। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के नोडल ऑफिसर डॉ अब्दुल सत्तार ने ठंड से राहत के आसार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले में विगत 5 दिनों से जारी घने कोहरे, भीषण ठंड, और कनकनी से फिलहाल राहत के आसार नहीं है। आज 5वें दिन भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही ठंड का कहर जारी रहा। सूर्य के दर्शन की आस में लोग अलाव के निकट या घरों में कंबल में दुबके रहे। इस बाबत डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 28 दिसम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार -…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आईसीडीएस योजना समाज के सबसे कमजोर वर्ग—महिलाओं और बच्चों—के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में मंगलवार को आयोजित आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) योजना से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हों तथा लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए। आईसीडीएस की इस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने जिले में…