
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क नालंदा। आगामी 04-05 जनवरी 2026 को सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चेप्टर बिहार, नालंदा खुला विश्वविद्यालय एवं मानवाधिकार टुडे के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन सुनिश्चित है। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार के वर्तमान राज्यपाल एवं पूर्व राज्यपाल सिक्किम माननीय गंगा प्रसाद होंगे।
सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चेप्टर बिहार के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि इसमें मॉरिसश के पूर्व उपप्रधानमंत्री हरीश बुद्धू की धर्मपत्नी अंतराष्ट्रीय संस्कृति संवाहिका डॉ सरिता बुद्धू, नेपाल से सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू लामा, बंगलादेश से सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतराष्ट्रीय महासचिव अब्दुल रहमान एवं थाईलैंड के प्रतिनिधि डॉ पी सी चंद्रा, विदेशों के लगभग तीन दर्जन मेहमान सहित आध दर्जन पद्मश्री से सम्मानित व्यक्तित/पत्रकार चिकित्सक, खिलाड़ी, शिक्षक, व्यवसायी, समाजसेवी, खिलाड़ी, साहित्यकार, लेखक व शोध छात्र शामिल होंगे। जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इसके आलावा देश की मशहुर न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी एवं देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि मिलाकर लगभग 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे की उम्मीद है।
उन्होंने बताया है कि सम्मेलन के प्रथम दिन 04 जनवरी को कई सत्रों में मातृभाषा पर आधारित सत्र होगा, खुला सत्र में पत्रकार या साहित्यकार, कवि, शिक्षक अपनी अपनी मातृभाषा में कविता या विचार रख सकेंगे।
संध्या में लोक गीतों एवं नृत्यों पर आधारित संस्कृति कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन 05 जनवरी को नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक खंडहरों के भ्रमण के दौरान उनके वैभव के महत्व को दिखाया और बताया जायेगा।