
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बुधवार को गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार – सह- अध्यक्ष जिला विकास एवं समन्वय और निगरानी समिति (दिशा), विधान पार्षद डाॅ तरूण कुमार एवं जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मछुआरा कल्याण योजना के तहत 25 मत्स्य विपणन किट का वितरण किया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लघु मत्स्य कृषकों के आय में वृद्धि के साथ शिकारमाही में लागत कम करना एवं मछलियों को बाजार में आसानी से उपलब्धता एवं विचैलिए से बचाव करना प्रमुख है। इस किट के माध्यम से मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित, ताजा, एवं हाइजेनिक रूप से रखने में सहायता मिलेगी एवं निकटवर्ती दैनिक हाटों के जरिए मत्स्य उपभोक्ताओं को ताजी मछलियाँ मिल सकेगी।

इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी – सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, ने बताया कि राज्य योजना के तहत मत्स्य शिकारमाही तथा बेचने हेतु समस्तीपुर को 60 मत्स्य विपणन किट का लक्ष्य प्राप्त है। इसमे एक पैकेज के रूप में फेंका जाल, गिल नेट, हॉडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं इन्सुलेटेड आईस बॉक्स देने का प्रावधान है। यह योजना शत प्रतिशत सरकारी अनुदान अर्थात निःशुल्क दी जा रही है।