ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । नगर थाने की पुलिस ने शहर के मगरदही घाट के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बदमाश को 1.76 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान मगरदही घाट निवासी कुशेश्वर राय के पुत्र संजय कुमार राय के रूप में की गई है। इसको लेकर नगर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद कानूनी प्रक्रिया कर उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मगरदही घाट इलाके में…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क कल्याणपुर। बुधवार की देर रात जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक के कलौजर पंचायत स्थित वार्ड 4 बड़ी सलहा में अचानक आग लग जाने के कारण तीन घर जल कर राख हो गए। इस घटना में एक गाय एक मोटरसाइकिल तीन साइकिल एवं आभूषण जल कर खाक हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद ई. रवि रौशन कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और पीडित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने अग्निपीडितों को तत्काल कुछ नगद राशि से सहयोग किया एवं कुछ दिनों में घर का राशन पानी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/दलसिंहसराय। थाना क्षेत्र के बसढ़िया पंचायत के वार्ड संख्या 12 के गादो वाजिदपुर गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु से बनी मूर्ति को अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। चोरी की गई मूर्ति लगभग 70 वर्ष पुरानी बताई जा रही है जिसकी कीमत 40 लाख रुपया से अधिक बताई जा रही है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब ठाकुरवाड़ी के पुजारी जितेन्द्र झा रोज की तरह दिन मे ठाकुरवाड़ी साफ सफाई के साथ पूजा पाठ के लिए पहुंचे तो देखा कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । गुरूवार को जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वाधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर प्राथना सभा एवं एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम तथा वैष्णव जन तो तेने कहिये… का मंचन श्रीमति सविता कुमारी तथा श्रीमती दीपा गुप्ता कलाकारों द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने राष्ट्रपिता को युग पुरुष की संज्ञा दी तथा इस बात…
ओईनी न्यूज नेटवर्क ताजपुर। वृहस्पतिवार को नगर परिषद ताजपुर के वार्ड संख्या 4 भेरोखड़ा गांव के लाल देश के लिए कारगिल युद्ध में अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद पारा कमांडो सुनील शास्त्री के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक पर डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेत कुमार अंशु की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेध देवी ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मोहन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ताजपुर पश्चिमी सुशील कुमार चैबे, मंडल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/दलसिंहसराय। मंगलवार को दलसिंहसराय बाजार समिति रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में चहुंओर खासी चहल-पहल थी। रंगबिरंगे परिधानों में सजे बच्चों के हर्ष किलोल से पूरा परिसर गुलजार था। अवसर था विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव का। जी हां! मंगलवार को दलसिंहसराय बाजार समिति रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें निदेशक धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन ने मुख्य अतिथि का पाग एवं चादर से अभिनन्दन के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पुलिस उपाधीक्षक दलसिंहसराय विवेक कुमार, विद्यालय के आदरणीय सह-संस्थापिका विभा देवी,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। तकनीक के आने से बाजार में बदलाव साफ दिख रहा है मगर इससे रोजगार के अवसर कम नहीं हुए बल्कि कुशल युवाओं की मांग बढ गई है। इसलिए बदलते बाजार की मांग के हिसाब से खुद को तैयार करना जरूरी है। उक्त बातें शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड हैदराबाद के जोनल रिक्रूटमेंट मैनेजर बिहार जोन संतोष कुमार झा ने कही। वे पूसा प्रखण्ड के बिरौली कॉलेज खेल मैदान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार सह-च मार्गदर्शन मेला में प्रतिभावान व कुशल युवाओं की तलाश में आये थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । बुधवार को जिले के पूसा प्रखण्ड के बिरौली काॅलेज खेल मैदान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर संदीप शेखर प्रियदर्शी, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख श्रीमती रविता तिवारी, जिला रोजगार प्रबंधक रितेश सुमुख, प्रखंड परियोजना प्रबन्धक इंद्र कुमार कांती, प्रशिक्षण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी पल्लवी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अजीत कुमार एवं जीविका संकुल के दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काट कर इस 17 नियोक्ताओं से सजे रोजगार सह परामर्श मेले…
ओईनी न्यूज नेटवर्क उजियारपुर। वर्षों पुरानी एक कहावत है, “जिसका कोई नही होता, उसका भगवान होता है”, और आज इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है, जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी भाई राजू सहनी ने। समाजसेवी राजू सहनी ने अपने 04 दिवसीय कंबल वितरण समारोह के तहत शुक्रवार 24 जनवरी से लेकर सोमवार 27 जनवरी की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे तक जिला मुख्यालय सहित उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गाँव के हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित रायपुर के मैदान में, भगवानपुर कमला,…
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार फेरी वाले की मौतसमस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चौड़ के पास मंगलवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय के चकनवादा निवासी मो शकील के रूप में हुई है। जो फेरी का काम करता था। गौरतलब है कि घटना के करीब 12 घंटे बाद पुलिस…