अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार फेरी वाले की मौत
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चौड़ के पास मंगलवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय के चकनवादा निवासी मो शकील के रूप में हुई है। जो फेरी का काम करता था। गौरतलब है कि घटना के करीब 12 घंटे बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची औरणतब जा कर शव का पोस्टमार्टम हो सका। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह मो शकील रोज की तरह मंगलवार को भी फेरी कर अपने घर वापस लौट रहा था तभी चांद चौड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को रात करीब 10 बजे शकील की मौत हो गई थी। मगर परिजनो के एसपी व एएसपी से गुहार लगाने के बाद पुलिस बुधवार को 11बजे आई।
Trending
- प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
- मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
- समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
- शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
- समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
- इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
- एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
- नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम