Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » रोजगार सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित

रोजगार सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar29/01/2025Updated:29/01/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

ओईनी न्यूज नेटवर्क

समस्तीपुर । बुधवार को जिले के पूसा प्रखण्ड के बिरौली काॅलेज खेल मैदान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर संदीप शेखर प्रियदर्शी, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख श्रीमती रविता तिवारी, जिला रोजगार प्रबंधक रितेश सुमुख, प्रखंड परियोजना प्रबन्धक इंद्र कुमार कांती, प्रशिक्षण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी पल्लवी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अजीत कुमार एवं जीविका संकुल के दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काट कर इस 17 नियोक्ताओं से सजे रोजगार सह परामर्श मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मेले में पूसा प्रखंड के अलावा आसपास के प्रखंडों के भी 1235 बेरोजगार युवक-युवतियों ने रोजगार एवं प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रियदर्शी ने कहा कि जीविका दीदियों ने अपने प्रदेश में विकास की नई मिसाल कायम करते हुए जो सामजिक परिवर्तन किया है अब लगता है कि वह जीविका परियोजना के बिना संभव नहीं था। साथ ही जीविका परियोजना ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर जीविका जीविकोपार्जन के सभी क्षेत्रों में भी अहम योगदान कर रहा है।

वहीं जीविका जिला परियोजना प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में भी ग्रामीण जीविका दीदियों द्वारा किया गया विभिन्न जीविकोपार्जन संबंधी कार्य या सामाजिक कार्य काफी सराहनीय है। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार हेतु विशेष मार्गदर्शन भी दिया। मेले के आयोजन के लिए जीविका के सभी प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं जिला से आये जीविका प्रबंधक तथा जीविका दीदियों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

तदुपरान्त डीडीसी एवं प्रखंड प्रमुख आदि ने स्टाॅल का निरीक्षण किया। इसअवसर पर कुल 17 नियोक्ताओं ने 1235 युवाओं में से अगले चरण केलिए 326 युवाओं का चयन किया। जिनमें से मेले में उपस्थित शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड पटना रिक्रूटमेंट मैनेजर संतोष कुमार झा (बिहार जोन) के द्वारा 6 लड़के को चयनित किया गया। जिन्हें प्रशिक्षण देकर काम समझाया जायेगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?