
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। तकनीक के आने से बाजार में बदलाव साफ दिख रहा है मगर इससे रोजगार के अवसर कम नहीं हुए बल्कि कुशल युवाओं की मांग बढ गई है। इसलिए बदलते बाजार की मांग के हिसाब से खुद को तैयार करना जरूरी है। उक्त बातें शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड हैदराबाद के जोनल रिक्रूटमेंट मैनेजर बिहार जोन संतोष कुमार झा ने कही। वे पूसा प्रखण्ड के बिरौली कॉलेज खेल मैदान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार सह-च मार्गदर्शन मेला में प्रतिभावान व कुशल युवाओं की तलाश में आये थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हर रोजगार सह परामर्श कुछ युवाओं को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण देकर नियोजित करते है। फिलहाल मुजफ्फरपुर एवं संमस्तीपुर जिले के युवाओं केलिए रिक्तियां है। आज 6 अभ्यर्थी चुने गये हैं। जिन्हें प्रशिक्षण दे कर काम सौंपा जायेगा।
श्री झा ने बताया कि अगामी मेले में फिर युवाओं केलिए सुनहरा अवसर ले कर आयेंगे। यदि आपकी उम्र 18 गैर वर्ष से अधिक है, कम से कम 10वीं उत्तीर्ण है और मेहनत करना चाहते है तो शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड में आपकेलिए दरवाजे हमेशा खुले है।