Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। दो मार्च को होने वाली बदलो बिहार महाजुटान रैली की तैयारियों को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरूवार को प्रखंड के बथुआ पंचायत में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत सचिव जितेंद्र राय ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि यह रैली जन आंदोलनों का महाजुटान है। जिसमें स्कीम वर्कर, रसोइया, आशा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य तबकों की आवाज बुलंद की जाएगी। सरकार द्वारा किये जा रहे उनके शोषण के खिलाफ भाकपा माले लगातार संघर्षरत है। उन्होंने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। महुआ। रविदास जनकल्याण समिति, महुआ के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 648 वीं जयंती भव्य समारोह पूर्वक आयोजित की गयी। विधायक राजापाकर प्रतिमा कुमारी, मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी निशिकांत सिन्हा, सहित तमाम आगत अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। तदुपरान्त वक्ताओं ने संत शिरोमणी स्वामी हरीदास के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तार से चर्चा की। साथ ही उनके संदेश एवं विचारों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर युवा दिलों की धड़कन समाजसेवी उद्यमी निशिकांत सिन्हा ने अपने संबोधन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। शहर के स्टेशन चैक स्थित गांधी स्मारक परिसर में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती सवर्ण मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता बिहार प्रदेश रामचरित मानस प्रचार संघ के उपाध्यक्ष शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ ने अपने सम्बोधन में संत शिरोमणि स्वामी रविदास को महाराज मानव धर्म का समुद्धारक करार दिया। उन्होंने कहा कि वे जात-पात, उंच-नीच आदि के भेद भाव से अलग एक समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे। आज जब सारा संसार त्रय-ताप से विदग्ध हो रहा है, रविदास सरीखे महापुरुष की उपादेयता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । पछिया हवा के कारण अगामी 16 फरवरी तक सुबह के समय कनकनी से राहत के आसार नहीं हैं। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 12-16 फरवरी, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र ने डॉबर इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से पटोरी प्रखंड के चकसाहो गांव वार्ड 5 एवं समस्तीपुर प्रखंड के चंदोपट्टी गांव वार्ड 29 में डॉबर गुलाबरी और सरसों आंवला, नारियल तेल एवं लाल तेल का वितरण किया। इस बाबत जानकारी देते हुए जेजेबीवीके सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि, डाबर इंडिया के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर और दलितों पिछडे लोगों के बीच आवश्यक सामग्री वितरण किया जाता है। इन उपयोगी सामान को पा कर लोगों में काफी प्रसन्नता दिखी। मौके पर वार्ड…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस के संयुक्त तत्वावधान में पटोरी प्रखंड के चकसाहो गांव आंगनवाड़ी केंद्र 5 में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर सामुदायिक महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता रीता कुमारी नें कहा कि बाल विवाह से मिलने वाले अनचाहे उपहार जैसे ख़ून की कमी, कुपोषण, प्रजनन संबंधी रोग तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर में वृद्धि आदि से सिर्फ अल्पवयस्क बालिका को हीं नुकसान होता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 के निमित्त विधि व्यवस्था संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्री कुशवाहा ने कई जरूरी निर्देश दिए। विदित हो की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 हेतु समस्तीपुर अनुमंडल में 35, रोसड़ा अनुमंडल में 21, दलसिंहसराय अनुमंडल में 13, तथा पटोरी अनुमंडल तें 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 78 परीक्षा केंद्रों पर फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक परीक्षा का आयोजन होना है। इंटरमीडिएट परीक्षा से अलग माध्यमिक…

Read More

ओईनी न्यूजनेटवर्क। ताजपुर। मंगलवार को ताजपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में महिला अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बच्चो के सर्वांगीन विकास में विद्यालय परिवार के लिए माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य माता-पिता, विशेषकर माताओं को बच्चों की परवरिश में निभाई जाने वाली अहम भूमिका के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय परिवार ने माताओं से अपील की कि वे इस पहल का हिस्सा बनें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर जितेंद्र कुमार साह, ने सभा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार में शराब बंदी चरम पर है। हाल यह है कि शराब भी मानो खुदा हो गया, दिखता नहीं है मगर मौजूद है चार सूं। पुलिस थाने पर शराब कारोबारियों से मिलीभगत और पुलिस कर्मियों पर शराब कारोबार में लिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं। कई बार तो इस आशय के विडियो भी सामने आते रहेे हैं। मगर कभी कोई बडी कार्रवाई नहीं होने का परिणाम सोमवार को सामने आया जब नशे में धुत चैकीदार ने ठेले पर चाट खा रहे युवक को बाईक जबरदस्त ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि उक्त…

Read More

ओईनी न्यूजनेटवर्क। । समस्तीपुर। जिले के पूसा थाना क्षेत्र स्थित दिघरा में सोमवार की रात चोरों के तांडव से दहशत का माहौल है। इस क्रम में चोरों ने पहले एक घर को अपना निशाना बनाया, एक अन्य घर में भी हाथ साफ करने की कोशिश की लेकिन लोगों के जग जाने के कारण वे भाग निकले। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिघरा गांव निवासी अरुण कुमार शर्मा के पुत्र देवांशु देव के घर में सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। अनुमान है कि इस दौरान चोरों ने लाखों रुपए…

Read More