ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । बिहार में शराब बंदी चरम पर है। हाल यह है कि शराब भी मानो खुदा हो गया, दिखता नहीं है मगर मौजूद है चार सूं। पुलिस थाने पर शराब कारोबारियों से मिलीभगत और पुलिस कर्मियों पर शराब कारोबार में लिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं। कई बार तो इस आशय के विडियो भी सामने आते रहेे हैं।
मगर कभी कोई बडी कार्रवाई नहीं होने का परिणाम सोमवार को सामने आया जब नशे में धुत चैकीदार ने ठेले पर चाट खा रहे युवक को बाईक जबरदस्त ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि उक्त युवक की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हलांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामला मुसरीघरारी थाने क्षेत्र का है। सोमवार की देर संध्या बरबट्टा वार्ड नंबर 7 के निवासी राम प्रगास सिंह के 19 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार एक ठेले के निकट चाट खा रहा था। इसी बीच नशे में धूत मुसरीघरारी थाना के चैकीदार बथुआ बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय जीबछ राम के पुत्र चैकीदार शंकर राम ने युवक को अपने बाइक से जोरदार ठोकर मार दिया।
स्थानीय लोगों की माने तो ठोकर मारने के बाद चैकीदार ने रूककर युवक का हाल भी पूछना जरूरी नहीं समझा, और भाग गया। भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार आदि भाकपा माले नेताओं ने इस मामले पर कडा रोष जताते हुए कहा है कि शराब बंदी के बाबजूद चैकीदार थाने से नशे की हालत में थाने से निकला, उसकी मोटर साइकिल से घटना घटित हुई है। मतलब साफ है कि चैकीदार ने थाने में ही शराब का सेवन किया। वहीं उसके साथ अन्य लोगों को भी शराब पार्टी में शामिल होने की चर्चा है।
माले नेताओं ने नशे में धूत चैकीदार की तत्काल गिरफ्तारी, लीकर टेस्ट कर जेल भेजने, अन्य चैकीदार के शागिर्द की जांच कर लीकर टेस्ट करने, मृतक के परिजन को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है।