
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस के संयुक्त तत्वावधान में पटोरी प्रखंड के चकसाहो गांव आंगनवाड़ी केंद्र 5 में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर सामुदायिक महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता रीता कुमारी नें कहा कि बाल विवाह से मिलने वाले अनचाहे उपहार जैसे ख़ून की कमी, कुपोषण, प्रजनन संबंधी रोग तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर में वृद्धि आदि से सिर्फ अल्पवयस्क बालिका को हीं नुकसान होता है।

संस्था के अकाउंटेंट अनिकेत कुमार नें बताया कि चाइल्ड मैरिज प्रोहिबिशन एक्ट- 2006 का अनुपालन हो और गांव के वंचित परिवार में इसके प्रति लोगों को जागरूक कर कानूनी जानकारी दिया जाए। यही हमारा संकल्प है। इस दौरान सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता माजदा खातून नें उपस्थित सभी को बाल विवाह पर न करनें का शपथ दिलाया।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष संगीता कुमारी नें की। अपनें संबोधन में उन्होंने कहा कि इस सामाजिक कुरीति को मिटानेे लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है।

मौके पर एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी नें बच्चों को संबोधित करते हुए गुड टच बैंड टच, सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आयोजित आज के कार्यक्रम के सफलता के लिए वार्ड मेंबर ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।