
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 के निमित्त विधि व्यवस्था संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्री कुशवाहा ने कई जरूरी निर्देश दिए।

विदित हो की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 हेतु समस्तीपुर अनुमंडल में 35, रोसड़ा अनुमंडल में 21, दलसिंहसराय अनुमंडल में 13, तथा पटोरी अनुमंडल तें 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 78 परीक्षा केंद्रों पर फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक परीक्षा का आयोजन होना है। इंटरमीडिएट परीक्षा से अलग माध्यमिक परीक्षा केलिए 18 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जिनके केंद्राधीक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पूर्व में ही परीक्षा से संबंधित बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जा चुकें है।

आज की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी केंद्राधीक्षक को इंटरमीडिएट परीक्षा की भांति इस परीक्षा में भी शुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने, परीक्षार्थियों की फ्रिस्क्रींग करने तथा यातायात प्रबंधन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात समस्तीपुर को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया।

इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रो पर पूर्व इंटरमीडिएट परीक्षा की भांति सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने का निर्देश नजारत उप समाहर्ता को दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम सहित विभिन्न पदाधिकारीएवं प्रति नियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक समाहरणालय सभा कक्ष में मौजूद थे। जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल एवं अंचलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।