Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री
  • चार नए श्रम संहिताओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • छात्रों, किसानो और आम लोगों के अभिनव प्रयोग व नवाचारों को मिलेगी नई उड़ान
  • विकलांग निर्वाचक किये जाएंगे मतदाता सूची में चिन्हित, जोड़े जाएंगे छूटे हुए नाम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » ऊर्जा जरूरतों के मामले में आत्मनिर्भर बनने के साथ–साथ प्राकृतिक खेती व पर्यावरण संरक्षण में भी देंगे अहम योगदान : कुलपति

ऊर्जा जरूरतों के मामले में आत्मनिर्भर बनने के साथ–साथ प्राकृतिक खेती व पर्यावरण संरक्षण में भी देंगे अहम योगदान : कुलपति

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar12/11/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में बायोगैस प्लांट रखी गई आधारशिला, 

भूमि पूजन करते कुलपति व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 पूसा। यह बायोगैस प्लांट विश्वविद्यालय को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पशु अपशिष्ट अब तक हमारे लिए एक चुनौती था, बायोगैस प्लांट की स्थापना के बाद अब वही चुनौती हमारी ताकत बनेगा। इस  परियोजना के तहत पशु प्रक्षेत्र में प्रतिदिन निकलने वाले गोबर और पशु अपशिष्ट को बायोगैस में परिवर्तित किया जाएगा। इससे हम न केवल ऊर्जा जरूरतों के मामले में आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि प्राकृतिक खेती व पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान देंगे। 

कुलपति डॉ. पुण्यव्रत सुविमलेन्दु पाण्डेय ने बुधवार को बायोगैस प्लांट केलिए भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम :

इस क्रम में उन्होंने कहा कि, सिर्फ ईंधन ही नहीं प्लांट से निकलने वाले डाइजेस्टेट का उपयोग उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद के रूप में विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों में किया जाएगा। यह निश्चित ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न :

बताते चलें कि, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पशु प्रक्षेत्र, एपीआरआई परिसर में बुधवार को बायोगैस प्लांट की स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर प्लांट की आधारशिला रखी गई।

एलपीजी सिलेंडर पर होने वाले लाखों रुपये के खर्च में होगी बचत :

कुलपति ने कहा कि, इस प्लांट की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इससे उत्पादित बायोगैस से विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों में कुकिंग गैस की सप्लाई की जाएगी। इससे न सिर्फ विश्वविद्यालय की एलपीजी पर निर्भरता समाप्त होगी, बल्कि हॉस्टलों में एलपीजी सिलेंडर पर होने वाले लाखों रुपये के खर्च में बचत होगी और छात्र-छात्राओं को निर्बाध स्वच्छ ईंधन मिलेगा। साथ ही जैविक खाद से हमारी खेती की लागत घटेगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी।

बायोगैस उत्पादन और अपशिष्ट प्रबंधन पर कर सकेंगे शोध :

कुलपति ने बताया कि यह प्लांट ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में भी मदद करेगा, क्योंकि खुले में पड़े गोबर से निकलने वाली मीथेन गैस अब ऊर्जा में बदलेगी। यह परियोजना सतत एवं चक्रीय कृषि का जीवंत उदाहरण बनेगी। इसके अलावा यह प्लांट शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए भी एक प्रयोगशाला के रूप में काम करेगा, जहां छात्र बायोगैस उत्पादन और अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रत्यक्ष शोध कर सकेंगे।

उपस्थिति :

कार्यक्रम में पीजीसीए के अधिष्ठाता डॉ मयंक राय सहित एपीआरआई के प्रभारी, वैज्ञानिक, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं एसआरई बायोगैस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Dr. Mayank Rai Dr. PS Panday Dr. Rajendra Prasad Central Agriculture University Pusa
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान, कोठिया में जुटे 400 से अधिक किसान

06/11/2026

अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

28/10/2026

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  2. www.osombet-india.com on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  3. https://po-broker.in/ on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  4. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  5. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?