Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘776 पेड़ वैभव के नाम’ अभियान शुरू
  • समस्तीपुर संगीत जगत के विशद अध्याय का हो गया अवसान – डॉ. सुनील
  • बदलते कृषि परिदृश्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी : डॉ. डी.के. राय
  • पारा 40 पार, फिलहाल राहत के नहीं आसार 
  • शिक्षा ही नहीं सामाजिक व्यवस्था में भी सकारात्मक परिवर्तन का आधार शिक्षक : डीईओ
  • इंटर्नशिप सिर्फ प्रमाण-पत्र तक सीमित नहीं, विषय से जुड़ने का अवसर भी– अमरजीत
  • लय की चपलता के बीच विविध भाव, रस एवं लालित्य का अद्भुत संयोग है कत्थक की निजी विशेषता : डॉ. संजय कुमार राजा
  • बंद मिलों और दूधपुरा हवाईअड्डा को चालू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीएम के समक्ष प्रदर्शन 15 को
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » स्वास्थ्य सुविधा को लेकर शहर और गाँव के बीच का फर्क मिटाना हमारा उद्देश्य- डाॅ मनोज

स्वास्थ्य सुविधा को लेकर शहर और गाँव के बीच का फर्क मिटाना हमारा उद्देश्य- डाॅ मनोज

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar06/07/2025Updated:06/07/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
परीक्षण करते डाॅ मनोज।

Oini News Network.

ओईनी 24 डेस्क, समस्तीपुर। ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए तरसते हैं। यह शिविर एक छोटा-सा प्रयास है, उस दरार को पाटने का जो हमारे शहर और गाँव के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बन गई है। रविवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा, सिंघीयाखुर्द गांव के दलित टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के निदेशक डॉ मनोज कुमार सिंह ने उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर केवल मेरा जन्मस्थान नहीं, यह मेरी आत्मा की पहली धड़कन है। यहाँ की हवाओं में मेरी माँ की लोरी है, खेतों में मेरे पिताजी के पसीने की खुशबू है। इनकी सेवा करना मेरे लिए कोई काम नहीं, यह मेरी पूजा है।

बताते चलें कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा, सिंघीयाखुर्द गांव के दलित टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों, विशेषकर वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में नैचुरोपैथी जांच, बोन मास डेंसिटी परीक्षण, रक्त जांच, आर्थराइटिस किट वितरण तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने स्वयं शिविर का नेतृत्व किया।

इस अवसरॉ पर डाॅ. सिंह ने कहा स्वास्थ्य सेवा कोई उपकार नहीं, यह हर व्यक्ति का हक़ है, चाहे वह गाँव में हो या शहर में, अमीर हो या निर्धन। मेरा प्रयास बस यही है कि कोई कोई माँ अपने बीमार बच्चे को तड़पते हुए न देखे, कोई पिता इलाज के अभाव में बेबस न हो और कोई बुज़ुर्ग पीड़ा को नियति न माने।

हम ‘सेवा परमो धर्म:’ को किताबों में बंद नहीं रखना चाहते। हम उसे हर मुस्कान, हर उपचार और हर राहत में जीना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि हम इसे अपने कर्मों द्वारा समाज में जीवंत करें, हर ज़रूरतमंद तक पहुंचे, हर पीड़ा में भागीदार बनें और हर चेहरे पर मुस्कान लाएं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना था।

शिविर में डॉ. सिंह के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, डॉ. कुमार देवाशीष तथा उनकी चिकित्सा टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मौके पर शत्रुघ्न पासवान, कौशल सिंह, देव नारायण सिंह, दिलीप सिंह, राम नंदन सिंह, गुलशन कुमार, सीता राम पासवान, भोला रजक पंचायत समिति, प्रेम लाल पासवान, क्रांति देवी, मंजय कुमार सिंह, राम देव पासवान, राजेश कुमार सिंह, डॉ दीपक कुमार समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Dr Manoj Kumar Singh Dr Ramchandra Seva Trust Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

विद्यापतिधाम श्रावणी मेले को मिले राजकीय दर्जा, उपमुख्यमंत्री से मिल कर प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

03/06/2026

तो क्या फर्जी था एनकाउंटर? कठघरे में पुलिस और ऑपरेशन लंगड़ा

21/05/2026

30 वर्ष की आयु के बाद क्यों बढ़ जाती है मुंह की समस्याएं

11/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?