
ओईनी न्यूज नेटवर्क
पूसा । डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा कोयंबत्तूर में आयोजित 68 वें वार्षिक मक्का कार्यशाला में मक्का से जुड़े शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुलसचिव की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय केलिए गर्व का विषय है।

उन्होंने मक्का की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिससे न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे कृषि जगत को लाभ मिलेगा। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने डॉ. मृत्युंजय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत, प्रतिबद्धता, सुक्ष्म सूझ और समर्पण ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है। आपकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय की ख्याति बढ़ी है।

डाॅ पाण्डेय ने कहा कि डॉ. मृत्युंजय कुमार को यह सम्मान मिलने से वैज्ञानिकों में उत्साह का संचार होगा जिससे विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यों को और गति मिलेगी। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं और छात्रों को प्रेरणा मिलेगा और वे भी अपने अनुसंधान कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
