
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। गुरूवार को ऑल इंडिया OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन ऑफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, समस्तीपुर मंडल के मंडलीय कार्यालय में ऐतिहासिक दिवस 01 मई, अर्थात विश्व मजदूर दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान ओबीसी संगठन के पुराने पदाधिकारी, कर्मठ, जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता, एवं रेल कर्मचारियों के हितैषी, मंडल कार्यायल सचिव, ऑल इंडिया OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन समस्तीपुर मंडल कैलाश राय SSE (c&w) के सम्मान में उनके सेवा निवृति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर मजदूरों के बलिदान, त्याग और समर्पण के प्रतीक चिह्न पर पुष्पांजली अर्पित करने के साथ-साथ पुलवामा हमले में आतंकवादियों के गोली का शिकार हुए निर्दोष पर्यटक, एवं देश की सीमाओं के रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने अमर शहीदों को, उनके आत्मा की शांति हेतु 02 मिनट की मौन प्रार्थना सहित, श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर एक चर्चा और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें मंडल मंत्री ऑल इंडिया OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन समस्तीपुर मंडल महेश कुमार, ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय था जब मजदूरों के कार्य के घंटा निश्चित नहीं था। उनके कल्याण हेतु कोई नियम कानून नहीं थे। उनके परिवार के कल्याण हेतु कोई योजना नहीं थी। कार्यस्थल का माहौल भी उनके अनुकूल नही था।
इन तमाम मजदूर विरोधी व्यवस्था के खिलाफ मजदूरों ने एक जुट होकर आंदोलन किया। एक लंबे संघर्ष के बाद श्रम कानून बना। जिसमे मजदूरों केलिए 08 घंटे काम का समय तय किया गया। साथ ही मजदूरों से जुड़ी विविध कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई।
लेकिन आज भी मजदूरों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनके हितों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में एकता बद्ध होकर जनांदोलन ही अंतिम विकल्प है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम मजदूरों का संवैधानिक अधिकार है जिसे मजदूरों से छीन लिया गया है। इसके लिए अंतिम सांस तक आंदोलन करना ही अंतिम विकल्प है।
इस दौरान अन्य वक्ताओं में पुराने ट्रेड यूनिस्ट एनपी यादव, सहरसा शाखा सचिव अंगद कुमार, ईसीआरईयू के नेता रणजीत कुमार, एससी/एसटी एसोसिएशन के मंडल वित्त सचिव आलोक कुमार, दयाशंकर राय, राज कुमार पाल, मुख्यालय शाखा सचिव शशि कुमार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार, अन्य मंडल पदाधिकारी शिवलाल यादव, इंद्रजीत राय, कुंदन कुमार, विभूति कुमार, सचिन कुमार, श्यामा नारायण, नीतीश कुमार, विनय राय, अजय कुमार आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए ।
इस सफल आयोजन के लिए आयोजन कमिटी के विनय कुमार, बिनोद यादव, नीतीश कुमार, श्याम नारायण राय सहित अन्य पदाधिकारियों को मंडल मंत्री ने विशेष रूप से धन्यवाद दिया ।