
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी । शिक्षा, चिकित्सा, से लेकर किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो, मैं हमेशा आपके लिए उपलब्ध हूं। मुझसे मिलने के लिए किसी प्रकार की प्रोटोकॉल या एप्वाइन्टमेंट की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार में सूचना और जनसंपर्क मंत्री सह कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी ने उक्त बाते अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल समाज के बीच सकारात्मक संदेश भेजता है, बल्कि छात्रों का मनोबल भी बढ़ाता है।




बताते चलें कि ओईनी थाना क्षेत्र स्थित चंदौली चैक चकहाजी में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह सह जेडीयू सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मैट्रिक, इंटर और बीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर सबसे पहले ट्रस्ट के संस्थापक निदेशक डाॅ मनोज कुमार एवं स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि मंत्री श्री हजारी का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल आदि से अभिनन्दन किया। स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद अपने संबोधन में श्री हजारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में शिक्षा और चिकित्सा सहित विकास के हर क्षेत्र में शानदार प्रगति हुई है।



इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक और श्री रामचंद्र हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि इतने व्यस्त समय में मंत्री जी हमारे बीच पधारे। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास हो रहा है, वह हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।



इस सम्मान समारोह सम्मानित होने वाले छात्रों में अभिषेक कुमार (मैट्रिक टॉपर), पिता बृजेश पंडित, विवेक कुमार (मैट्रिक टॉपर), पितार श्याम सिंह, स्वीटी कुमारी (इंटर टॉपर), पितार संतोष शाह, संदीप कुमार (इंटर टॉपर), पिता – सुनील पंडित, संजू कुमारी (नवनियुक्त शिक्षक) पिता – डॉ. सुनील कुमार, दीपक कुमार (नवनियुक्त शिक्षक), पिता – रामजी सिंह, बृजेश कुमार राय (नवनियुक्त शिक्षक) शामिल हैं।
इस दौरान आयोजित जेडीयू सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोग नीतीश कुमार के कार्यों से प्रेरित होकर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर अशोक पासवान, पप्पू कुमार, कौशल मिश्र, राकेश कुशवाहा, उमेश शर्मा, देव नारायण सिंह, तारा चंद मेहता, मुखिया शैलेश झा, जिला पार्षद सत्य प्रकाश कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह, कौशल सिंह, राम जी सिंह, विजय सिंह, राम कुमार सिंह, कमलेश सिंह, अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, अनिल सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, रविकान्त, विकास कुमार, अमित गोस्वामी, अजय कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।