द उम्मीद पाठशाला सेंटर संख्या-1, में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। प्रतिभा किसी वर्ग या आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। जरूरत है बच्चों को सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। कला उत्सव का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित बच्चों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए समान मंच उपलब्ध कराना है।
द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार ने कहा कि शुक्रवार को शहर के मालगोदाम चौक द उम्मीद पाठशाला सेंटर संख्या-1, में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, संगठन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।
पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन :
बताते चलें कि, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने, उन्हें मंच प्रदान करने और उनमें कला के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से सामाजिक संगठन द उम्मीद द्वारा संचालित ‘द उम्मीद कला उत्सव 3.0’ के तहत शुक्रवार को शहर के मालगोदाम चौक द उम्मीद पाठशाला सेंटर संख्या-1, में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पना और रचनात्मक सोच को कागज पर उकेरा और इको-फ्रेंडली दीपावली का संदेश दिया।
इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का दिया संदेश :
कार्यक्रम का संचालन मिथिला पेंटिंग कलाकार सौम्या सुमन एवं मोना मुस्कान ने किया। इस दौरान बच्चों को मिथिला चित्रकला की विशेषताओं से परिचित कराया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित एवं इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश भी दिया गया।
उपस्थिति :
मौके पर संगठन के बोर्ड मेंबर आदेश कुमार, अमन कुमार, प्रियांशु कुमार, आर्यन कुमार सहित अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।