निदेशक ने दी दीपावली, भाईदूज, चित्रगुप्त पूजा एवं छठ पूजा की बधाई सहित शुभकामनाएं

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शनिवार को होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी शाखाओं मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भारतीय संस्कृति एवं लोकपरंपराओं पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीपावली, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, भैयादूज एवं छठ महापर्व की आकर्षक झांकियों के माध्यम से छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और मिथिला की समृद्ध परंपराओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया।
छात्राओं ने किया अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन :
इस क्रम में वर्ग पांच से दस तक की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विभिन्न पर्वों से जुड़े पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वर्ग नौ ‘जुपिटर’ की स्मिता ग्रुप ने प्रथम, वर्ग दस ‘नेप्च्यून’ की अनुष्का ग्रुप ने द्वितीय तथा वर्ग नौ ‘नेप्च्यून’ की प्रियांशु ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, प्रेप-1 से वर्ग चार तक के नन्हे बाल कलाकारों ने अपने हाथों से निर्मित आकर्षक चित्रों, दीयों एवं कुल्हों की प्रदर्शनी लगाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की कलात्मक अभिव्यक्ति और रचनात्मक सोच की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
प्रस्तुति और सज्जा :
कार्यक्रम में मोहनपुर शाखा से रंगोली प्रतियोगिता में अस्मिता, नताशा, कोमल, पायल, साक्षी, रीमसा, प्रियांशी, रूची, रिद्धिमा, जिया, स्नेहा, सालेह, अनुष्का, तान्या एवं सोनाक्षी ने भाग लिया। छठ पर्व की झांकी में स्वानी, साक्षी, रॉकी, हिमांशु, अदिति, अनन्या, सुकृति, परिणीता, खुशी, शालिनी, इमरा, प्राची, आयुषी, भाव्या, नंदिनी, तृषा एवं लबीबा ने अपनी प्रस्तुति दी। सजावट में वैष्णवी रंजन, अवन्या श्री, अनिका, लीपी, रेयांस, मयंक राज, वेदिका, आराध्या एवं काव्या ने योगदान दिया।
दलसिंहसराय शाखा से रंगोली प्रतियोगिता में शांभवी, अदिना, अंकिता एवं आराध्या शामिल हुईं। दीया निर्माण एवं सजावट में आदिति, रूकैया, आदित्य, जानवी, वैष्णवी एवं दिव्या ने भाग लिया। छठ पर्व की प्रस्तुति में शांभवी, प्रज्ञा, आकांक्षा, माही एवं वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
सतमलपुर शाखा से छठ पर्व की झांकी में अनुराधा, शाधवी, दीपज्योति, आयशा, साक्षी, आकृति, पलक, शिवम एवं शौम्या ने सहभागिता निभाई।
बाल प्रतिभाओं की भी कोई कमी नहीं : अंकुर
कार्यक्रम में उपस्थित होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने बच्चों की कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि मिथिला की धरती साहित्यकारों और बलिदानियों की धरती रही है। यहां बाल प्रतिभाओं की भी कोई कमी नहीं है। बच्चों ने दीपावली और छठ जैसे आस्था के महापर्वों को अपनी कला के माध्यम से जिस खूबसूरती से प्रस्तुत किया है, उसे देखकर मन बाग-बाग हो गया।
प्राचार्य ने कहा :
वहीं विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने कहा कि पर्व-त्योहार केवल उत्सव मनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ ऐतिहासिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा भी देते हैं। दलसिंहसराय शाखा के प्राचार्य गंगा नारायण झा ने बच्चों के नृत्य, संगीत, झांकी एवं रंगोलियों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रस्तुतियों ने उन्हें भावुक कर दिया।
आभार व धन्यवाद ज्ञापन :
अंत में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के. अहमद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
