Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मायूस चेहरे पर मुस्कान लौटाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : डॉ. नीरज
  • वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण
  • जनगणना 2027 – मीडिया कर्मियों केलिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय
  • अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन सख्त
  • 10 इंच जमीन के लिए बह रहा खून : प्रशासन की नाकामी या सिस्टम की मौत?
  • जनगणना 2027 आरम्भ, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
  • जनगणना में शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » मायूस चेहरे पर मुस्कान लौटाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : डॉ. नीरज

मायूस चेहरे पर मुस्कान लौटाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : डॉ. नीरज

टीम के मिशन ‘हर मायूस चेहरे पर मुस्कान’ के सहयोगियों के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित 
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar19/04/2026Updated:19/04/2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उद्घाटन करते अतिथि व अन्य।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से जुड़ी ‘टीम शहनाई’

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 ओईनी। “हमारा उद्देश्य और लक्ष्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग कर उनके अरमानों को आकार देना है। विशेष रूप से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता, असहाय लोगों को कपड़े, भोजन और दवाइयां उपलब्ध कराते हुए उनके मायूस चेहरे पर मुस्कान लौटाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।”
रविवार को स्थानीय गोल्डन पब्लिक स्कूल परिसर में टीम शहनाई द्वारा आयोजित सहयोगी सम्मान समारोह के दौरान टीम के संयोजक नीरज कुमार मिश्रा ने उक्त बातें कही।
आभार प्रकट करने के लायक शब्द नहीं :
उन्होंने कहा कि, “आर्थिक अभाव में किसी के अरमान अधूरे न रहें, कोई चेहरा मायूस न रहे बस यही हमारा एकनिष्ठ संकल्प है। जो आप सभी के स्नेहिल सहयोग के कारण ही अब तक साकार हो रहा है। इसकेलिए आप सभी का आभार प्रकट करने के लायक शब्दकोष में भी शब्द नहीं हैं।”
सहयोगियों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन :
बताते चलें कि, जिले की चर्चित समाजसेवी युवाओं का असंगठित समूह ‘टीम शहनाई’ के तत्वावधान में ‘मिशन हर मायूस चेहरे पर मुस्कान’ के सहयोगियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
संगीतमय स्वागत व उद्घाटन :
समारोह का उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित व मजबूती प्रदान करना था। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रभात कुमार तुलसी के संयोजन में स्वागत गीत, अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत अभिनंदन के साथ समारोह ने दिशा पकड़ी। तत्पश्चात युवा गायक मनीष कुमार मिश्रा और तौकीर आलम उर्फ लड्डू के गीतों संग आयोजन परवान चढ़ा।
समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही टीम शहनाई :
अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व प्रखंड प्रमुख व पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह ने टीम शहनाई के कार्यकलाप और संकल्प की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, संस्था के कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
चंदा नहीं सहयोग की आशा :
उन्होंने बताया कि, “‘टीम शहनाई’ कोई संस्था नहीं बल्कि, सामाजिक कार्यों में स्वेच्छा से सहयोग करने के इच्छुक युवाओं और संगठनों का सहकारिता आधारित असंगठित समूह है। जो चंदा नहीं सहयोग की आशा रखती है।”
सहयोग का आश्वासन :
“इस टीम की निस्वार्थ सेवा भावना अनुकरणीय है। इससे प्रेरित होकर आम लोग भी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। यह उत्साह वर्धक है। इस दौरान श्री सिंह ने हर कदम पर टीम शहनाई का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।”
सहयोग लें या दें – हर रूप में है स्वागत :
अपने संबोधन में टीम के सहयोगी डॉ. संजय कुमार राजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, “सहयोग करने के लिए जुड़ें या सहयोग लेने के लिए जुड़ें या फिर किसी वास्तविक जरूरतमंद को सहयोग दिलाने केलिए ही जुड़ें, किसी भी रूप में जुड़ें आपका जुड़ना ही महत्वपूर्ण है। टीम शहनाई में आपका हर रूप में सदैव स्वागत है।”
डॉ नीरज को सम्मानित करती बच्चियां।
सेवा भावना को सम्मान :
कार्यक्रम के दौरान रोटी बैंक, ब्लड फोर्स टीम और ग्रामीण रक्तदान समूह के प्रतिनिधियों सहित समस्तीपुर सहित विभिन्न जिलों से पधारे टीम के सहयोगियों और स्थानीय युवा समाजसेवियों को माला, पाग, शॉल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उपस्थित बच्चियों ने डॉ नीरज को सम्मानित किया।
बाल विवाह के विरुद्ध एकजुट होने की ली शपथ :
इसी क्रम में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र की प्रतिनिधि विभा कुमारी और सहयोगी के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध जंग में शामिल होने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाल विवाह का समर्थन नहीं करने या ऐसे किसी शादी समारोह में शामिल नहीं होने की शपथ ली।
त्याज्य सामाजिक कुप्रथा :
साथ ही, उन्होंने शपथ लिया कि, निर्धारित उम्र से कम उम्र में विवाह की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित करेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्परिणाम और इससे जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी भी दी और बताया कि, “बाल विवाह न सिर्फ त्याज्य सामाजिक कुप्रथा है बल्कि दंडनीय अपराध है।”
मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन : 
मंच संचालन तौकीर आलम ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीरज ने किया। मौके पर मिथलेश कुमार, राकेश वर्मा, राजेश वर्मा, अरुण शर्मा, सचिन जायसवाल, शुभम जायसवाल, संत सुमन, कुमार विकास, हरिओम कुमार, अमरजीत गुप्ता, कंचन गुप्ता, जहांगीर आलम, वैशाली द्विवेदी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Baal Vivah Mukt Bharat Abhiyan Dr. Niraj Mishra Samman Samaroh Team Shahnai Oini Pusa
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन सख्त

18/04/2026

बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

16/04/2026

छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प

15/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?