पटाखों से नहीं, दीपों से जगमगाता है मानारायटोल, सात वर्षों से कायम है दीपोत्सव की यह परंपरा

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 विभूतिपुर। दीपावली के अवसर पर जहां लोग आतिशबाजी और पटाखों के बीच त्योहार मनाते हैं, वहीं मानारायटोल गांव के युवाओं ने एक अनूठी पहल के तहत दीपावली मनाने की अलग एवं अनूठी परम्परा स्थापित की है। जिसमें यहां युवाओं ने पटाखे फोड़ने के बजाय पूरे गांव को 1651 दीपों से रोशन किया। इस क्रम में उन्होंने गांव के मुख्य छोर से लेकर अंतिम छोर तक जलते दीपों की कतार ने पूरे गांव को रोशनी से जगमगा दिया।
इस लिए छोटी अयोध्या नाम से विख्यात है माना राय टोल :
उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक व सांस्कृतिक पहल दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि, मानारायटोल में लगातार सातवें वर्ष इस भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गांव के छोटे-बड़े सभी युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।मानारायटोल के युवा दीपावली पर अपने पूरे गांव को रोशन करने के संकल्प के साथ इस उत्सव को सामूहिक आयोजन का रूप देते हैं। मानारायटोल के इस अनूठे दीपोत्सव के कारण लोग इस गांव को ‘छोटी अयोध्या’ के नाम से भी पुकारते हैं।
2020 में कौशल किशोर के नेतृत्व में हुई थी शुरुआत :
इस अनूठे दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2020 में कौशल किशोर के नेतृत्व में हुई थी। उस समय अक्षत, नीतीश, हिमांशु, शिवम, अभिजीत, प्रिंस, प्रीति, आकांक्षा, प्रिया, सावन, सुंदरम, छोटू, अमन, आदर्श, कृष्णा, विकास, ऋतिक, मुकेश, ढोलू, आर्यन, राम कुमार, अंकेश, अवनीश, मलिक, सत्या, गोपाल, गोलू, आयुष, अंकुश, शिवेश, निहाल, पिंटू और निक्की समेत अन्य युवाओं ने मिलकर इस आयोजन की नींव रखी थी।
7 वर्षों से इस परंपरा को निरंतर बढ़ा रहे युवा :
उन्होंने बताया कि, एक छोटी-सी सामूहिक पहल के रूप में शुरू यह आयोजन आज गांव की पहचान बन चुका है। सात वर्षों से युवाओं का उत्साह, समर्पण और सामूहिक भागीदारी इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। गांव के युवाओं की ऐसी सकारात्मक गतिविधियों और रचनात्मक पहलों को हमारे इंस्टग्राम पेज @wowmanaraytol पर भी देखा जा सकता है।
संदेश :
श्री झा ने कहा कि, मानारायटोल के युवाओं की यह पहल समाज को एक खूबसूरत संदेश देती है कि दीपावली की असली खुशी केवल अपने घर को रोशन करने में नहीं, बल्कि पूरे समाज को खुशियों और रोशनी से भरने में है।
