Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
  • दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
  • पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
  • खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त : पटना में 5 बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग न की कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » परस्पर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर करें आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण : डीएम

परस्पर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर करें आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण : डीएम

डीएम ने किया प्रस्तावित महाविद्यालयों का निरीक्षण
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar02/07/2026Updated:02/07/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
निरीक्षण करते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। “सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक प्रखंड के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो।सरकार की मंशा के अनुरूप सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए महाविद्यालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।”

निर्धारित समय-सीमा में व्यवस्थाएं करें पूर्ण :

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने जिले में प्रस्तावित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों व प्राचार्यों से उक्त बातें कही। इस क्रम उन्होंने कहा कि, “सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें। ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके।”

उच्च शिक्षा की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने की कवायद :

बताते चलें कि, बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे प्रखंडों में, जहां महाविद्यालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां, राजकीय महाविद्यालयों के संचालन हेतु आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित कर उच्च शिक्षा की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने की कवायद जारी है। इसकेलिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

निरीक्षण करते डीएम व अन्य।

स्थलीय निरीक्षण व तैयारियों की समीक्षा :

इसी क्रम में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को सिंघिया प्रखण्ड का दौरा किया। जहां उन्होंने प्रस्तावित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इसके पूर्व बुधवार को उन्होंने खानपुर एवं कल्याणपुर प्रखंड स्थित प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया, विस्तृत समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

तैयारियों की ली बिंदुवार जानकारी :

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना, भवन की स्थिति, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक उपस्करों की उपलब्धता, क्रय एवं आपूर्ति की प्रगति, शिक्षकों की पदस्थापना एवं प्रतिनियुक्ति, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा पठन-पाठन प्रारंभ करने हेतु आवश्यक अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अपर समाहर्ता, समस्तीपुर सह नोडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री प्रेम शंकर झा एवं संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से तैयारियों की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की।

स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा :

गौरतलब है कि, जिले के खानपुर, कल्याणपुर, सिंघिया, विभूतिपुर एवं विद्यापतिनगर प्रखंडों में कुल पांच नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का संचालन किया जाना है। इन महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से संबंधित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उन्हें कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उपस्थिति :

निरीक्षण के अवसर पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DM Samastipur DPRO Samastipur IPRD Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि

27/10/2026

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर, 25 से अधिक कमिटियां गठित

09/10/2026

संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का एकीकरण: वर्तमान स्थिति और नवोन्मेषी संभावनाएँ” विषयक विशिष्ट अतिथि व्याख्यान आयोजित

09/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?