Author: Dr. Sanjay Kumar

समस्तीपुर मंडल द्वारा मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, पूर्णिया कोर्ट एवं सुपौल से होगा पाटलिपुत्र के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा तथा उनकी सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा 28 जून 2026 (रविवार) को विभिन्न स्टेशनों से पाटलिपुत्र के लिए छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। समस्तीपुर मंडल मुख्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी का दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है : 1. गाड़ी संख्या 03217 – मधुबनी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारतीय रेल के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट न केवल ट्रेनों को समय पर और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि कर्तव्य पालन की साथ–साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सजग हैं। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में हाल ही में घटित तीन अलग-अलग घटनाओं ने यह साबित कर दिया है। डीआरएम ने सराहा किया सम्मानित : हमारे रेलकर्मी सुरक्षा, संरक्षा और समय पालन के साथ–साथ सतर्कता, और तत्परता के साथ अमूल्य मानव जीवन की रक्षा के लिए सजग व सचेष्ट हैं।मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “देश भर में वीबी-जी राम जी योजना आगामी 01 जुलाई 2026 से लागू की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक ग्राम पंचायतों को ऐसा विकसित बनाना है, जहां शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में प्रभावी कार्य हो, अकुशल श्रमिकों को कौशलयुक्त बनाया जा सके तथा प्रत्येक व्यक्ति किसी-न-किसी आजीविका से जुड़ा हो।” महिला, युवा तथा अन्नदाता किसान हित पर विशेष जोर : जिले में वीबी जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित…

Read More

 ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। कहें नशे को ‘ना’। नशा कोई हो यह आपके स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। आपके पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है, इसलिए यह हर हाल में त्याज्य है। नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता कार्यक्रम : समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों तक यह संदेश पहुंचाने और उन्हें नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल में कुश्ती प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान बाल पहलवानों ने अद्भुत एवं चमत्कारिक प्रदर्शन से खूब वाहवाहियां बटोरी। उद्घाटन : गुरुवार को सुबह 7:40 बजे विद्यालय की सह-संस्थापक विभा देवी, महिला कल्याण समिति की सचिव नीना श्रीवास्तव, प्रसिद्ध समाज सेविका माधुरी श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० धर्मांश रंजन, पूर्व जिला पार्षद शिवशंकर राय ने परंपरानुसार संयुक्त रूप से सुगन्धित अगरबत्तियों से अखाड़ा पूजन कर कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। 8 जोड़ियों ने दिखाया दम :  अतिथियों को…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारतीय क्रिकेट की समृद्ध परंपरा में समय-समय पर ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरते रहे हैं, जिन्होंने न केवल खेल के स्तर को ऊँचा उठाया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर खड़ा कर अगली पीढ़ी केलिए प्रेरणा पुंज भी बने। रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी : लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग, मिस्टर वॉल राहुल द्रविड़ से लेकर कैप्टन कुल महेंद्र सिंह धोनी, किंग विराट कोहली, और हिट मैन रोहित शर्मा तक, हर दौर ने अपने नायक देखे हैं। हर दौर में रिकॉर्ड बनते–टूटते रहे हैं। अब…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आज भी कृषि ही हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और इसके निरंतर प्रगति के केंद्र में महिलाएं खड़ी हैं जो ग्रामीण और कृषि विकास की शक्तिशाली लेकिन मूक संचालक हैं। बीज के चयन से लेकर बुवाई, रोपाई, निराई, कटाई, प्रसंस्करण, भंडारण और पशुधन प्रबंधन तक सम्पूर्ण कृषि-खाद्य मूल्य श्रृंखला में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।” अभिनव मॉडल तलाशने का एक प्रयास : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय , पूसा में आगामी 27 से 29 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा के दौरान कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने…

Read More

निरीक्षण करते पदाधिकारी। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। “दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण आयोजन है। इसे सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित समितियों एवं अधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।” दिए निर्देश : दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियों के क्रम में प्रेक्षा गृह निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। चौथी बार निरीक्षण : बताते चलें कि, बुधवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आमजनों एवं व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” जनसुविधाओं को बनाया जाएगा और अधिक सुदृढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दिलीप कुमार के नेतृत्व में आगामी मुहर्रम पर्व एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।” बैठक का उद्देश्य :  अनुमंडल पदाधिकारी,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “मौसमीय अनिश्चितता, गिरते भूगर्भ जल स्तर और निरंतर उर्वरता खो रही मिट्टी के दौर में वैज्ञानिक तकनीक आधारित कृषि समय की मांग है। केंद्र एवं राज्य सरकार इस दिशा में सतत प्रयत्नशील भी है।” समृद्ध किसान उत्सव” (किसान मेला) के मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, रत्नेश कुमार झा, ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “वैज्ञानिक खेती के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और भविष्य उन्मुख…

Read More