
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मोहिउद्दीन नगर। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण पुलिस पर लग रहे सवालिया निशानों के बीच पुलिस के लिए राहत की खबर आई है। जिसमें मोहिउद्दीन नगर थानान्तर्गत गुरुवार को घटित लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी को लूट के सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हथियार का भय दिखाकर लुटे ₹21500/- :
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र स्थित भारत चिमनी बलुआही के समीप मोटरसाईकिल पर सवार एक अज्ञात अपराधकर्मी ने गुरुवार को दिन दहाड़े पशु व्यवसाई, पटना जिले के बाढ निवासी मो० उस्मान साह के पुत्र मो० नन्हु साह को हथियार का भय दिखाकर 21500/- रूपये लूट लिए थे। इस संबंध में पीड़ित नन्हू ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
₹6500/ नगद एवं मोटरसाईकिल के साथ किया गिरफ्तार :
पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मानवीय सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी सलीम खॉ उर्फ पोला पिता फुदन खॉ साकिन टेढ़ी बाजार थाना मो० नगर जिला समस्तीपुर को लूटे गये ₹6500/ रूपए एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पु०अ०नि०, सिपाही सहित चौकीदार भी रहे शामिल :
पूछताछ में गिरफ्तार अपराधकर्मी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का पूर्व अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। छापामारी दल में अपर थानाध्यक्ष, पु०अ०नि० अन्नू सिंह, पु०अ०नि० रामकुमार, परि० पु०अ०नि० नितीश कुमार, सिपाही मो० रेयाज, एवं चौकीदार गंर्धव गौरव कुमार, सभी मोहिउद्दीननगर थाना शामिल थे।