कहा, पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सूर्योपासना के इस पर्व में होती है अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य की पूजा

सिटी सेंट्रल स्कूल की सभी शाखाओं में छठ पूजा और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर सिटी सेंट्रल स्कूल की मोहनपुर रोड, भुइंधरा, जितवारिया, नकटा चौक एवं मुसापुर शाखाओं में छठ पूजा एवं रंगोली कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई।
प्रकृति के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति का प्रतीक :
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने छठ महापर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस क्रम में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के 15 दिवसीय उत्सव के क्रम में अटूट श्रद्धा, शुद्धता और पवित्रता और लोक आस्था का अनोखा चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा हमारी आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ती है नई पीढ़ी :
उन्होंने कहा कि, न पंडित न भारी भरकम मंत्र सिर्फ और केवल सिर्फ कठोर तपस्या वाली आस्था वाला यह ऐसा अनोखा लोकोत्सव है जिसमें अस्ताचल गामी सूर्य की भी पूजा होती है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ती है। इस दौरान, सीनियर प्रिंसिपल सीके ठाकुर ने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने तथा इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका:
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीसीए कोऑर्डिनेटर शिवेश कौशल, शशांक, अंजलि, अविनाश, राधेश्याम, सुदर्शन, रश्मि श्री, निशांत झा, अर्जुन ठाकुर, अविनाश कुमार, सुनील राय, राहुल पांडेय, राहुल झा, कुंदन, अतुल, आशा, पूनम, अमृता, कृति और जितेंद्र सहित सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उपस्थिति :
मौके पर प्राचार्य श्याम कुमार चौरसिया, उपप्राचार्या सुषमा ठाकुर, आनंद, सुप्रिया झा, प्रबंधक मनीष भारद्वाज, आशा कुमारी, निधि कुमारी, गुंजन, आशुतोष रंजन और निशा कुमारी सहित विद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
