
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कुलपति डॉ पी एस पांडेय को कन्फेडरेशन आफ हार्टीकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.एच.ए.आई.) के कौटिल्य लोकनीति सम्मान से सम्मानित किया गया है।
डॉ. रवीश चंद्रा ने किया सम्मान ग्रहण :
कुलपति डॉ पांडेय को यह पुरस्कार महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदान किया। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में अत्यधिक व्यस्तता के कारण कुलपति डॉ पांडेय के अनुपस्थिति में प्रोफेसर डॉ. रवीश चंद्रा ने यह सम्मान ग्रहण किया।
विश्वविद्यालयों की शिक्षा पद्धति में आया बदलाव :
इस क्रम में उन्हें सम्मान चिन्ह के साथ एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है जिसमें उनके भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में उपमहानिदेशक रहते किये गये विशिष्ट कार्यों एवं कुलपति के रूप में दीक्षारंभ, डिजिटल एग्रीकल्चर समेत विभिन्न नवाचारो का उल्लेख दर्ज है जिनसे अन्य विश्वविद्यालयों की शिक्षा पद्धति में भी बदलाव आया है।
विश्वविद्यालय के कर्मियों का सम्मान :
इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि, “यह सम्मान विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों का सम्मान है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के सभी लोग उनके वृहत परिवार के अंग है और सब मिलजुलकर कार्य करते है, जिसके कारण विश्वविद्यालय का और कुलपति के भी प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और जगह जगह देश भर में मान सम्मान होता है।”
कुलसचिव सहित कर्मियों ने दी बधाई :
इस दौरान कुलसचिव डॉ पी.के. प्रणव ने कुलपति को बधाई दी और कहा कि कुलपति डॉ पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। अभी हाल ही में विश्वविद्यालय के दो विभुतियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया और अब यह सम्मान और अत्यधिक गौरवान्वित करने वाला है। विश्वविद्यालय के विभिन्न निदेशक, अधिष्ठाता और कर्मचारियों ने भी कुलपति को इस उपलब्धि पर बधाई दी।