
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 ओईनी । कहने को तो लोग कहते हैं बेटी समाज की जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा होती है। मगर इसे साकार कर रही है समाज सेवा और मानवता की मिसाल, उत्साही व समाज सेवा के प्रति समर्पित युवाओं का असंगठित समूह ‘टीम शहनाई’।
समाज के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण :
जिसने हर मायूस चेहरे पर रौनक और मुस्कान अभियान के तहत एक बार फिर एक जरूरतमंद बेटी की शादी संपन्न कराई। टीम के समर्पित सामूहिक प्रयास और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न यह शादी सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और इंसानियत का जीवंत उदाहरण बन गई।
सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म :
इस पुनीत कार्य में डॉ. रूपांकर का योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरक रहा। उनके मार्गदर्शन, नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा भाव ने पूरे आयोजन को एक नई ऊँचाई दी। उन्होंने हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लेकर यह साबित कर दिया कि, समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
बेटियां सच में समाज की जिम्मेदारी है :
गौरतलब है कि, टीम शहनाई द्वारा आयोजित यह 38 वीं शादी है। इस आयोजन में अमरजीत गुप्ता, नीलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, बिपिन कुमार, संत सुमन सहित अन्य सहयोगियों ने भी तन, मन और धन से बढ़-चढ़कर योगदान दिया। यह आयोजन यह संदेश देता है कि बेटियां सच में समाज की इज्जत और जिम्मेदारी है।
संयुक्त प्रयास से शादी संपन्न :
इसी सोच के तहत टीम के सदस्यों में से किसी ने आर्थिक मदद की, तो किसी ने सामग्री, समय और श्रम देकर इस कार्य को सफल बनाया। कुल मिलाकर सभी के संयुक्त प्रयास से यह शादी गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न हुई।
सामाजिक कार्यों के लिए संकल्पित :
अंत में, टीम शहनाई के संयोजक डॉ. नीरज मिश्रा ने कहा कि, टीम शहनाई सभी सहयोगियों, दानवीरों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करती है। टीम शहनाई भविष्य में भी इसी तरह ‘हर मायूस चेहरे पर मुस्कान’ लाने केलिए सामाजिक कार्यों को जारी रखने के लिए संकल्पित है।