
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। स्थानीय समाहरणालय परिसर में शनिवार को अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कई अंचलों में लंबित आवेदनों की संख्या काफी अधिक होने पर क्षोभ जताते हुए सभी अंचलाधिकारी को परिमार्जन, दाखिल खारिज की लंबित मामले को 7 दिनों में निष्पादित करने का आदेश दिया।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि परिमार्जन एवं दाखिल खारिज के आवेदनों की संख्या काफी है। इसको लेकर एक सप्ताह का समय दिया गया है। वही महाभियान के दौरान दिए गए आवेदनों को एवं कागजातों को अपलोड करने की प्रक्रिया धीमी होने पर भी उन्होंने गहरी चिंता जाहिर की।
सभी सीओ को महा अभियान में दिए गए कागजातों को जल्द से जल्द अपलोड करने का निर्देश देते हुए एडीएम ने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी काम में रुचि नहीं रखते हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्हेंने सभी अंचलाधिकारियों को राजस्व वसूली में गति लाने के निर्देश भी दिए।