
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। दिनांक 14.11.2025 को समस्तीपुर जिला में होने वाले मतगणा को लेकर यातायात व्यवस्था बहाल रखने हेतु यातायात पुलिस ने सुझाव जारी किए है।
जिसके मुताबिक शुक्रवार को मतगणना के दौरान
1. प्रत्याशी/समर्थक/ और पोलिंग एजेन्ट मगरदही घाट से मोक्ष धाम मंदिर-धम्मक चौक होते हुये हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड की तरफ से समस्तीपुर कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र पर जा सकेंगे।
2. आम नागरिको / प्रत्याशियों / समर्थको एवं किसी भी प्रकार के वाहन (प्रशासनिक की छोडकर) के लिए मगरदही घाट से बाजार की ओर प्रवेश निषेध होगा। सिर्फ प्रशासनिक वाहन एवं मतगणना में शामिल सरकारी कर्मी चिन्हित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क कर सकेंगे।
3. चाँदनी चौक की तरफ से किसी भी वाहन का समस्तीपुर कॉलेज की ओर प्रवेश निषेध होगा तथा वे वैकल्पिक मार्ग अपनायेगे।
रुट डायवर्जन
सुझाव में बताया गया है कि मतगणना के दौरान 14 नवम्बर को सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का किसी भी मार्ग से परिचालन बंद रहेगा।
1. दरंभगा से आने वाले वाहन कल्याणपुर चौक से ताजपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
2. ताजपुर — मुसरीघरारी होकर दरंभगा जाने वाले सभी वाहन ताजपुर से कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
3. सुभाष चौक, बाजेपुर चौक या गुरुआरा होकर समस्तीपुर से गुजरने वाले सभी वाहन ताजपुर होकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।