
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जिले के दलसिंहसराय स्थित गेट वेल हास्पीटल पर एक उम्मीद के संस्थापक सदस्य सह कोषाध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एक उम्मीद समाजिक सेवा के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक संकल्पित संस्था है। जो निश्चित ही समाज के जरूरत मंद लोगों की उम्मीद पर शत प्रतिशत खरा उतरेगा।
इस दौरान डॉ गोपाल प्रसाद ने स्थानीय सभी प्रबुद्ध नागरिक एंव समाजसेवी तथा साधन सम्पन्न लोगों से आगे बढ़ कर सहयोग का अपील करते हुए कहा कि आप भी एक उम्मीद को अपने सुझाव, अपने सहयोग और अपना समर्थन देकर समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। बहुत जल्द ही आप सबों के सहयोग से समाज में शिक्षा, स्वास्थ और समाज सेवा को लेकर एक उम्मीद उपस्थित होगा।
इस दौरान एक उम्मीद के संयोजक प्रो पीके झा प्रेम ने कहा कि आज यह संस्था अपने सभी सहयोगी के सहयोग से समाज सेवा में अपने सेवा- संकल्प के साथ उपस्थित हो रहा है। जल्द ही समाज सेवा सहित विविध सामाजिक कार्यो के क्षेत्र में एक उम्मीद जिले की पहचान बन जाएगा।
कार्यकारी अध्यक्ष शिव किशोर कुमार ने बताया कि एक उम्मीद पूर्णतः एक गैर राजनीतिक तथा गैर सरकारी संस्था के रूप में समाज के जरुरत मंद लोगों के बीच सेवा भाव से कार्य करता आ रहा है।
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ई मनोहर सिंह ने कहा कि हम आपके सहयोग से बहुत जल्द ही कई महत्वपूर्ण सेवा कार्य योजना के साथ आपके बीच आ रहे हैं,जो निःस्वार्थ भाव से सेवा भाव से प्रतिबद्ध होगा।आप समाज के सभी सम्मानित लोग हमें सहयोग करें हम आपके उम्मीद को पूरा करेंगे।