Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • स्वस्थ बचपन को लेकर प्रशासन गंभीर, निरीक्षण का सिलसिला जारी
  • जीविका के सहयोग से हुआ स्व गणना कार्यक्रम का आयोजन
  • बच्चों व शिक्षकों ने अगली पीढ़ी हेतु सुरक्षित पृथ्वी बनाने का लिया संकल्प
  • सेहत के राज का खजाना है अंगूर – संजीव पाण्डेय
  • अपोलो डेंटल में तीन हिस्से में टूटे जबड़े का हुआ सफल ऑपरेशन
  • पृथ्वी की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : कादरी
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » विकसित कृषि संकल्प अभियान वैज्ञानिकों के सहयोग से होगा अव्वल – रामनाथ ठाकुर

विकसित कृषि संकल्प अभियान वैज्ञानिकों के सहयोग से होगा अव्वल – रामनाथ ठाकुर

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar29/05/2025Updated:29/05/2025No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उद्घाटन करते अतिथि, वीसी व अन्य।
वैज्ञानिकों के दल को रवाना करते मंत्री वीसी व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

पूसा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानो के कल्याण को लेकर लगातार निर्णय ले रहे हैं, जिसका फायदा अब लोग महसूस करने लगे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान उनके दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है जो किसानों के समृद्धी की परिकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभायेगी।

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के समर्पित कृषि वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता के कारण इस अभियान में विश्वविद्यालय अव्वल रहेगा।

बताते चलें कि पूसा स्थित डीआरपीसीएयू के विद्यापति सभागार में भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत, वैज्ञानिक तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी, किसानों का फीडबैक, और नवाचार के डकुमेन्टेशन से जुड़े सीधा संवाद विषय पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अतिथियों के स्वागत सम्मान एवं कुलगीत प्रसारण के उपरांत मुख्य अतिथि भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विवि के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि पिछले दो वर्षों में कुलपति डॉ पीएस पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने बारह से अधिक पेटेंट हासिल किये हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने किसानों के द्वारा खेती में उपयोग की जाने वाली तकनीक के संग्रह करने की जरूरत पर बल दिया। श्री ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के इस अभियान में डाॅ पाण्डेय को बहुत बड़ी जिम्मेदारी को दी गई है। जिसमें उन्हें न सिर्फ विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के भी विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल बनाना है।

उन्होंने कहा कि डॉ पांडेय ने तो लीची शो को राष्ट्रीय पर्व बना दिया, जिसकी चर्चा कई राज्यों में हो रही है। तत्पश्चात श्री ठाकुर ने वैज्ञानिकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने ने भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर  विवि के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने कहा कि भारत सरकार के इस मेगा अभियान से डेढ़ करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। इस अभियान केलिए  बिहार एवं झारखंड में 174 टीम बनाई गई है। जिसके प्रत्येक दल में पांच से छह वैज्ञानिक होंगे। उन्होंने कहा कि इस मेगा अभियान के लिए विश्वविद्यालय में एक नियंत्रण कक्ष का स्थापित किया गया है। जहां से अभियान के सभी गतिविधि की निगरानी की जायेगी।

कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि वैज्ञानिकों को निर्देश दिया गया है कि वे किसानों की समस्याओं को नोट करें और उसे तुरंत पोर्टल पर अपडेट करें। जिसे उसी दिन केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। साथ ही ऐसी समस्या जिस पर अनुसंधान की आवश्यकता है उस पर अनुसंधान किया जाएगा। जिस समस्या का समाधान तुरंत किया जा सकता है। उसका तत्काल समाधान किया जाएगा।

इस दौरान प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ मयंक राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस मेगा अभियान को लेकर 38 टीम बनाई गई है जो पंद्रह दिनों तक गांव में किसानों से मुलाकात करेंगे। और हर टीम एक दिन में तीन गांवों का दौरा करेगी। इस तरह से लगभग डेढ़ लाख से अधिक किसानों से संपर्क किया जाएगा। पूरे बिहार में 130 टीम बनाई गई है जो साढ़े छह लाख से अधिक किसानों से संपर्क करेगी।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ रत्नेश झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सभी वैज्ञानिक अपने दिन भर की गतिविधियों को रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपडेट करेंगे। जिसकी निगरानी विश्वविद्यालय स्तर व राज्य स्तर एवं केंद्र सरकार के स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसान अपनी समस्याओं से वैज्ञानिकों को अवगत करायें । कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमारी अंजनी ने किया।

इस दौरान कुलसचिव डॉ मृत्यु्जय कुमार, डीन बेसिक साइंस डॉ अमरेश चंद्रा, डीन इंजीनियरिंग डॉक्टर राम सुरेश वर्मा, डीन फिशरीज डॉ पीपी श्रीवास्तव, डीन डॉ उषा सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ राकेश मणि शर्मा, डॉ पी के झा, डॉ रामदत्त, डॉ शिवपूजन सिंह समेत विभिन्न शिक्षक वैज्ञानिक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय विकसित कृषि संकल्प अभियान
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?