Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
  • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
  • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
  • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
  • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
  • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
  • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
  • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » विस चुनाव 2025 में कल्याणपुर सुरक्षित सीट पर कांग्रेस पेश करेगी दावेदारी

विस चुनाव 2025 में कल्याणपुर सुरक्षित सीट पर कांग्रेस पेश करेगी दावेदारी

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar28/05/2025Updated:28/05/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
मंचासीन अतिथि व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

पूसा। प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी पूसा की ओर से महमदा पूसा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूसा कांग्रेस जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज एवं समस्तीपुर महापौर अनिता राम, विशिष्ट अतिथि कन्हैया कुमार सहित पूसा प्रखण्ड के पदाधिकारियों ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी चुनाव के मद्देनजर गहन मंथन व विश्लेषण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर जिला जनसंख्या के आधार पर समाजवादियों का जिला के नाम से जाना जाता है। परन्तु जिले के दो विधान सभा कल्याणपुर एवं विभूतिपुर कांग्रेस की प्रकृति व जनसंख्या के अनुरूप है। वर्ष 2020 के विधान चुनाव को देखा जाय, तो जिले में मात्र 01 सीट रोसडा 139 सुरक्षित कांग्रेस के खाते में आया था। जिस पर जीत केलिए पार्टी को 58739 अतिरिक्त वोट की आवश्यकता पड़ेगी टक्कर देने के लिए।

जबकि कल्याणपुर-131 सुरक्षित में 33414 अतिरिक्त वोट की आवश्यकता होगी। कल्याणपुर विधान सभा सुरक्षित में कांग्रेस प्रकृति के लोग है। मेहनत किया जाये तो कांग्रेस में उनकी वापसी की प्रबल सम्भावना बनती है। यह कांग्रेसियों का गढ़ भी रहा है। रामसुकुमारी देवी एवं राम नरेश त्रिवेदी, दिलिप राय एमएलए रह चुके हैं। इसके अलावा राजदेव राय, तिलापत सिंह, व्यासदेव प्रसाद सिंह, राम विलास पासवान, राम संकर दास, राम नारायण राय व अन्य इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किये है।

अतः उक्त आकड़ों का विश्लेषण किया जाय तो प्रथम दृष्टया कांग्रेस की प्रथम योग्यता कल्याणपुर 131 (सुरक्षित) तथा दुसरे स्थान पर रोसरा 139 (सुरक्षित) बनता है। उक्त विश्लेषण के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कांग्रेस का सुरक्षित एक सीट बनता है तो कल्याणपुर 131 कांग्रेस के कोटा में आना चाहिए। इस प्रस्ताव को सभी आला अधिकारी से अनुरोध होगा कि सीट निर्णायक मंडल तक पहुंचाने का कष्ट करेंगे। मौके पर अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भुपनेस्वर राम, पूसा प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, मो० मोइउद्दीन,

एखलाकुर रहमान शिद्दीकी, सुमन कुमार, रितेश चौधरी,  शिव राम ठाकुर,  मुकेश चौधरी, कमल नारायण सिंह, अरूण प्रसाद सिंह, विनोद कुमार शर्मा, विजयकांत राय, सुदामा प्रसाद सिंह, मुन्ना शर्मा, मुकुद कुमार, अमित कुमार,  सुजय देव आदि सहित काफी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी पूसा
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

03/08/2026

क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

01/08/2026

दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

28/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?