
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी पूसा की ओर से महमदा पूसा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूसा कांग्रेस जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज एवं समस्तीपुर महापौर अनिता राम, विशिष्ट अतिथि कन्हैया कुमार सहित पूसा प्रखण्ड के पदाधिकारियों ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी चुनाव के मद्देनजर गहन मंथन व विश्लेषण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर जिला जनसंख्या के आधार पर समाजवादियों का जिला के नाम से जाना जाता है। परन्तु जिले के दो विधान सभा कल्याणपुर एवं विभूतिपुर कांग्रेस की प्रकृति व जनसंख्या के अनुरूप है। वर्ष 2020 के विधान चुनाव को देखा जाय, तो जिले में मात्र 01 सीट रोसडा 139 सुरक्षित कांग्रेस के खाते में आया था। जिस पर जीत केलिए पार्टी को 58739 अतिरिक्त वोट की आवश्यकता पड़ेगी टक्कर देने के लिए।
जबकि कल्याणपुर-131 सुरक्षित में 33414 अतिरिक्त वोट की आवश्यकता होगी। कल्याणपुर विधान सभा सुरक्षित में कांग्रेस प्रकृति के लोग है। मेहनत किया जाये तो कांग्रेस में उनकी वापसी की प्रबल सम्भावना बनती है। यह कांग्रेसियों का गढ़ भी रहा है। रामसुकुमारी देवी एवं राम नरेश त्रिवेदी, दिलिप राय एमएलए रह चुके हैं। इसके अलावा राजदेव राय, तिलापत सिंह, व्यासदेव प्रसाद सिंह, राम विलास पासवान, राम संकर दास, राम नारायण राय व अन्य इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किये है।
अतः उक्त आकड़ों का विश्लेषण किया जाय तो प्रथम दृष्टया कांग्रेस की प्रथम योग्यता कल्याणपुर 131 (सुरक्षित) तथा दुसरे स्थान पर रोसरा 139 (सुरक्षित) बनता है। उक्त विश्लेषण के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कांग्रेस का सुरक्षित एक सीट बनता है तो कल्याणपुर 131 कांग्रेस के कोटा में आना चाहिए। इस प्रस्ताव को सभी आला अधिकारी से अनुरोध होगा कि सीट निर्णायक मंडल तक पहुंचाने का कष्ट करेंगे। मौके पर अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भुपनेस्वर राम, पूसा प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, मो० मोइउद्दीन,
एखलाकुर रहमान शिद्दीकी, सुमन कुमार, रितेश चौधरी, शिव राम ठाकुर, मुकेश चौधरी, कमल नारायण सिंह, अरूण प्रसाद सिंह, विनोद कुमार शर्मा, विजयकांत राय, सुदामा प्रसाद सिंह, मुन्ना शर्मा, मुकुद कुमार, अमित कुमार, सुजय देव आदि सहित काफी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।