ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा। शनिवार को प्रखंड के कल्याणपुर गौड़ा स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल परिसर रंग बिरंगे मनोहारी परिधानों में सजे बच्चों के हर्ष किलोल से गुंजायमान रहा। हो भी क्यों नहीं यह दिन उनके ही नाम था। अवसर था बच्चों के प्रिय चाचा, आजादी के बाद बदहाल देश की बुनियाद पर विकासशील एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के शिल्पी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आयोजित बाल दिवस समारोह का। इस अवसर पर जीकेपीएस परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस क्रम में सबसे पहले पंडित जवाहरलाल…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ईडेन पब्लिक स्कूल द्वारा राष्ट्रीय एकता और शांति के लिए दुधपुरा हवाई अड्डे मे मैराथन दौड़ के साथ दिन की शुरूआत हुई। तदुपरांत बलभद्रपुर स्थित स्कूल प्रांगण मे निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों ने विद्यालय परिसर से दूधपूरा हवाई अड्डा मैदान तक रैली निकाली इस दौरान उन्हेांने बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है, बाल विवाह बंद करो, बाल श्रम को बंद करों, हम बच्चे हैं हमें पढने दो, बचपन हमसे मत छीनो आदि नारे लगा रहे थे। हवाई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली में शनिवार को अखिल भारतीय आलू अनुसंधान परियोजना के अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत, एक दिवसीय प्रशिक्षण सह आलू बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आलू के उन्नत प्रभेदों, शस्य क्रियाएँ, रोग प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर केविके बिरौली के अध्यक्ष वरिय वैज्ञानिक डॉ० आर.के. तिवारी ने भारत सरकार की अनुसूचित जाति उपयोजना के महत्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु इस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर प्रखंड क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से लगातार चैथी बार जीत दर्ज करने के बाद बिहार सरकार के निवर्तमान जल संसाधन मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चैधरी शुक्रवार की देर रात विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी एवं ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचते गाते समर्थक मंत्री विजय कुमार चैधरी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी प्रशांत कुमार पंकज ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से विकास पुरुष नीतीश कुमार एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए अपार बहुमत के साथ फिर से एनडीए की सरकार पर मुहर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सारी कोशिशें नाकामयाब हुई और बिहार की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया। वहीं उजियारपुर विधानसभा से अपनी हार स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि एक विशाल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हर बच्चा खानपान के प्रति जागरूक हो तो उनका बचपन अपने आप स्वस्थ हो जाएगा। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है इसे पढने और सुनने की नहीं समझने और आत्मसात करने की जरूरत है। शनिवार को शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाईस्कूल के निदेशक डाॅ धर्मांश रंजन ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्हेांने बच्चों के स्वास्थ्य को स्वस्थ भारत निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चे किसी देश के भविष्य होते हैं, इसे ध्यान में रख कर चाचा नेहरू ने अपने कार्यकाल में बच्चों के पोषण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने 139 रोसडा विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान का, शहर के हरपुर एलौथ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। बताते चलें कि हालिया संपन्न विधान सभा चुनाव में भाजपा ने रोसडा और मोहिउद्दीननगर सीट पर जीत हासिल की है। इस जीत की खुशी में भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल दिखा। इसी बीच रोसडा विधायक के पहुंच जाने से जश्न का उत्साह चरम पर पहंुच गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर एक दूसरे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सख्त, चुस्त एवं चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना के साथ समस्तीपुर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गया। देर शाम तक चले मतगणना के बाद जिले के सभी 10 विधानसभाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। समाजवादियों के गढ़ समस्तीपुर में इस बार भी 7 सीटो पर समाजवादी दलों ने परचम लहराया, जबकि 2 सीट भाजपा और एक सीट कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में गई। अंतिम परिणाम के अनुसार एनडीए को कुल 7 सीटें मिली जिसमें जदयू को 5 और भाजपा को दो सीटें मिली है। वहीं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। कड़ी एवं चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत समस्तीपुर जिला प्रशासन ने पूरे चुनावी प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न करा लिया। जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए। मतगणना के सफल समापन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि “समस्तीपुर जिला प्रशासन की पूरी टीम ने निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और एकजुटता के साथ निर्वाचन कार्यों का निर्वहन किया। मतदान, गिनती और परिणामों की घोषणा तक हर चरण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। दिनांक 14 नवंबर 2025 को होने वाली बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना के संबंध में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था संबंधित समीक्षा बैठक की एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिसके अनुसार 1. उनके द्वारा सर्वप्रथम बताया गया की मतगणना कार्य दिनांक 14.11.2025 के पूर्वाह्न 8:00 बजे से प्रारंभ होकर मतगणना की समाप्ति तक अनवरत चलेगा. 2. मतगणना स्थल को विभिन्न भागों में बांटा गया है जिसमें समस्तीपुर कॉलेज के 100 मी पश्चिम कन्हैया चौक पेट्रोल पंप के पास ड्रॉप गेट रहेगा, जहां…