
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने 139 रोसडा विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान का, शहर के हरपुर एलौथ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।
बताते चलें कि हालिया संपन्न विधान सभा चुनाव में भाजपा ने रोसडा और मोहिउद्दीननगर सीट पर जीत हासिल की है। इस जीत की खुशी में भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल दिखा। इसी बीच रोसडा विधायक के पहुंच जाने से जश्न का उत्साह चरम पर पहंुच गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी और मिठाईयां खिला कर एवं पटाखे जलाकर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए का सुनामी चला है, यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की गारंटी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर विश्वास की जीत है। लोगों ने लालू यादव के को शासन को बहुत ही नजदीक से देखा है इसलिए जनता उसके किसी भी झांसे में नहीं आई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश जी के वादों पर विश्वास करके, विकास पर भरोसा कर एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान किया।
वही इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र पासवान ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार की विकास की जीत है एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत के का नतीजा है कि आज हम बहुत अच्छे मार्जिन से जीत दर्ज किया है। इसीलिए हम अपने नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सभी कार्यकर्ताओं को का आभार व्यक्त करते है।
इस अवसर पर भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिला अध्यक्ष शशिधर झा,भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, राम सुमिरन सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार राज, वीरेंद्र यादव, अशोक पासवान, विमल कुमार गोलू संग्राम सिंह, सुजय पासवान सुशील चैबे, आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्वस्थ बचपन को लेकर चाचा