
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ईडेन पब्लिक स्कूल द्वारा राष्ट्रीय एकता और शांति के लिए दुधपुरा हवाई अड्डे मे मैराथन दौड़ के साथ दिन की शुरूआत हुई। तदुपरांत बलभद्रपुर स्थित स्कूल प्रांगण मे निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों ने विद्यालय परिसर से दूधपूरा हवाई अड्डा मैदान तक रैली निकाली इस दौरान उन्हेांने बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है, बाल विवाह बंद करो, बाल श्रम को बंद करों, हम बच्चे हैं हमें पढने दो, बचपन हमसे मत छीनो आदि नारे लगा रहे थे। हवाई अड्डा मैदान मे पहुंच कर तीन श्रेणियों में दौड आरंभ हुआ। निदेशक ईपीएस ब्रजेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर दौड का शुभारंभ किया।

निदेशक ईडेन पब्लिक स्कूल ब्रजकिशोर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने पंडित जवाहरलाल के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान मुख्य अतिथि आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, एवं विशिष्ट अतिथि जगमोहन विद्यापति काॅलेज आॅफ आर्ट एण्ड टक्नोलाॅजी ओईनी के सचिव डाॅ संजय कुमार राजा, सचिव सामाजिक चेतना संस्थान डॉ मिथिलेश कुमार आत्मनिर्भर एवं विकासशील राष्ट्र भारत के शिल्पी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व, एवं कीर्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के प्रतिनिधि पप्पू यादव, रानी कुमारी, राजीव कुमार एवं विद्यालय के सहयोगी यथा राम सागर दास, चंदन कुमार, राजेश कुमार, अमित गुप्ता, रूपम कुमारी, शिवरन कुमारी, शाहिना, गुलनाज परवीन मौजूद थे।