
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “ओवरब्रिज के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में कुछ समय लग सकता है, ऐसे में सभी संबंधित एजेंसियों एवं आपूर्ति से जुड़े हितधारकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को खाद्यान्न, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका खास ध्यान रखा जाए।”
भारी वाहनों के परिचालन पर रोक :
अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दिलीप कुमार ने सोमवार को रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु आयोजित बैठक के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, ओवरब्रिज के 50 वर्ष से अधिक पुराना होने तथा उसकी संरचनात्मक स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
वैकल्पिक मार्ग प्रबंधन :
बताते चलें कि, जिले की लाइफ लाइन रेलवे ओवरब्रिज की वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना एवं आरओबी पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग का प्रबंधन को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया।
उपभोक्ता न हो परेशान :
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी परिवहन अभिकर्ताओं, खाद्यान्न व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों, एलपीजी वितरकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाए तथा आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नही होगी जनसुविधा प्रभावित :