
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पटोरी। बाल विवाह समाज का कोढ़ है, इससे समाज को मुक्त करने केलिए संकल्पित प्रतिबद्धता के साथ सामूहिक प्रयास करना होगा। प्रखंड के ग्राम पंचायत राज इमनसराय के प्यारेपुर यादव टोला स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 25 पर सेविका रंजू सिंहा ने उक्त बातें कही।
बाल विवाह पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद :
वे 13 सदस्यीय वार्ड स्तरीय बाल कल्याण और संरक्षण समिति का गठन हेतु आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती सिन्हा ने कहा कि, पंजी संधारण से बाल विवाह पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविका के सहयोग से पंचायत स्तरीय विवाह पंजीकरण पंजी का संधारण करने का निर्णय लिया गया।
बाल कल्याण व संरक्षण समिति की भूमिका :
इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की सामाजिक कार्यकर्ता संगीता कुमारी ने बाल कल्याण और संरक्षण समिति की भूमिका, जवाबदेही पर प्रकाश डाला। साथ ही, बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस क्रम में उन्होंने आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म प्रमाण-पत्र, श्रमिकों का पंजीकरण, मुख्यमंत्री, आधार कार्ड आदि का लाभ दिलाने में समिति के भूमिका की जानकारी दी।