
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
कल्याणपुर। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिणी मंडल के वासुदेवपुर पंचायत में बिहार सरकार के द्वारा नव मनोनीत बिहार नागरिक परिषद सदस्य उमेश प्रसाद कुशवाहा का नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने किया।
इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला एवं अंग वस्त्र से उमेश प्रसाद कुशवाहा को सम्मानित किया। इस अवसर पर उमेश कुशवाहा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बूथ अध्यक्ष से दरभंगा जिला प्रभारी अब इतने महत्वपूर्ण दायित्व मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ताओं को देकर यह साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ- सबका विकास के साथ देश को मजवूति दे रहे हैं।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी व विजय सिन्हा, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा कि उमेश प्रसाद कुशवाहा के बिहार राज्य नागरिक परिषद सदस्य बनने से कल्याणपुर भाजपा में और मजबूती आएगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याणपुर पश्चिमी ओम प्रकाश कुशवाहा, नेता सुधीर शर्मा, इंद्रमणि सिंह गुड्डू, राजन सिंह, मिथिलेश कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, शिवशंकर ठाकुर, मिथिलेश कुमार वर्मा, राकेश साह, पवित्री देवी, नंदनी कुमारी, उर्मिला देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।