
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जनसुराज का मूल उद्देश्य शैक्षिक व आद्योगिक क्रांति के द्वारा बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन पर अंकुश लगा कर आत्मनिर्भर विकासित बिहार बनाना है।
जनसुराज के क्षेत्रीय प्रभारी संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को सभी प्रकोष्ठों के क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक में उक्त बातें कही।
जनसुराज का संदेश को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया जाए :
उन्होंने कहा कि, एक समय था जब बिहार शिक्षा, ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र था। हमारे नेता और जनसुराज आंदोलन के प्रणेता प्रशांत किशोर बिहार को एक बार फिर शिक्षा का केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करना और बिहार में उद्योग धंधों की स्थापना कर विकसित बिहार बनाना चाहते हैं। आवश्यकता है कि जनसुराज के उद्देश्य और संदेश को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। यह समय की मांग है। इसकेलिए हम सभी को चट्टानी एकता के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ने की जरूरत है।
क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक सम्पन्न :
बताते चलें कि मंगलवार को क्षेत्रीय प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर क्षेत्र (वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर एवं रोसड़ा) के सभी क्षेत्रीय प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
जन सुराज के अभियान को सफल बनाने का संकल्प :
बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, सभी प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की आगामी कार्ययोजना साझा की और एकजुट होकर जन सुराज के अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन प्रभारी जय कृष्ण राय, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी कुमार गौतम, राज्य सलाहकार समिति सदस्य आभा ठाकुर, किसान प्रकोष्ठ प्रभारी सुनील कुमार सुमन, व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रभारी अमित गुंजन, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रभारी नीलकमल निशांत, कर्पूरी मंच प्रभारी प्रेम नाथ महतो, अम्बेडकर मंच प्रभारी राम नंदन पासवान, मीडिया प्रभारी अजीत गौतम एवं समस्तीपुर जिला महिला अध्यक्ष साधना पासवान जी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।