Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री
  • चार नए श्रम संहिताओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • छात्रों, किसानो और आम लोगों के अभिनव प्रयोग व नवाचारों को मिलेगी नई उड़ान
  • विकलांग निर्वाचक किये जाएंगे मतदाता सूची में चिन्हित, जोड़े जाएंगे छूटे हुए नाम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरू को लेकर जिलाधिकारी ने कही बड़ी बात, क्या कहा?

देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरू को लेकर जिलाधिकारी ने कही बड़ी बात, क्या कहा?

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar15/11/2026Updated:15/11/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिलाधिकारी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नमन करते जिलाधिकारी व अन्य।

कहा, सर्वांगीण विकासोन्मुख व सुरक्षित आत्मनिर्भर भारत की पृष्ठभूमि तैयार करने में पंडित नेहरू का योगदान चिर अविस्मरणीय 

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। आजादी के बाद लूटे–पिटे भारत के नवनिर्माण की चुनौतीयों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के साथ–साथ सर्वांगीण विकासोन्मुख व सुरक्षित आत्मनिर्भर भारत की पृष्ठभूमि तैयार करने में देश के प्रथम प्रधान मंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू का योगदान अतुलनीय व अविस्मरणीय है। इस क्रम में उन्होंने न सिर्फ मजबूत शैक्षणिक व चिकित्सकीय ढांचा का निर्माण किया, अपितु देश के औद्योगिकीकरण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के साथ–साथ कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिससे हमारा देश एक संप्रभु राष्ट्र बन सका। 

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने शनिवार को पंडित नेहरू के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उक्त बातें कही। इस क्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति उनके असीम स्नेह और लगाव के कारण ही उनकी जयंती को पूरे देश में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि :

बताते चलें कि, देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर शनिवार दिनांक 14 नवंबर, 2026 को समाहरणालय परिसर, में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सह जिला समाहर्ता श्री रोशन कुशवाहा सहित तमाम पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

माल्यार्पण करते पदाधिकारी।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि :

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, वरीय उप समाहर्ता अंजलि सहित समाहरणालय के कई पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों ने भी पंडित नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DM Samastipur IPRD BIHAR IPRD Samastipur Rajnish Kumar Roy Surya Pratap Singh
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

विकलांग निर्वाचक किये जाएंगे मतदाता सूची में चिन्हित, जोड़े जाएंगे छूटे हुए नाम

19/11/2026

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्रम आयुक्त  

18/11/2026

समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें कार्य पूर्ण : डीएम, कायाकल्प अभियान की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

17/11/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  2. www.osombet-india.com on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  3. https://po-broker.in/ on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  4. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  5. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?