
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में द उम्मीद की स्वीकार्यता बढी। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के निर्देशानुसार जीएमआरडी महाविद्यालय, मोहनपुर, समस्तीपुर में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में, एचआईवी एवं अन्य स्वास्थ्य विषयों पर युवाओं को जागरूक करने हेतु पियर एजुकेटर का चयन किया गया।
इस कार्यक्रम में द उम्मीद संस्था के सक्रिय सदस्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) समस्तीपुर कॉलेज के प्रतिनिधि नवनीत कुमार, माधव कुमार और राहुल कुमार को जिला स्तरीय रेड रिबन क्लब पियर एडुकेटर के रूप में चयनित किया गया।
इस चयन के माध्यम से वे आगामी रेड रन, इनटेंसिफायड कंपेन, विलेज एडाॅप्टेशन और रेड रिबन क्लब के अन्य वार्षिक गतिविधियों में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
द उम्मीद ने अपने युवाओं के योगदान और इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करती है और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।