
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । मोगलीचक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार बेहद खुशनुमा था। हर्षातिरेक से चहकते बच्चों के हर्षकिलोल व कहकहों के कारण पूरा परिसर उत्सवी रंग में सराबोर था। क्योंकि विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन हर्षोल्लासमय माहौल में समारोहपूर्वक मनाया गया।
सबसे पहले इसका शुभारंभ करते हुए स्कूल के निर्देशक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई बहन के अनमोल प्रेम का प्रतीक सांस्कृतिक उत्सव रक्षाबंधन का अपना ही महत्व है। रक्षाबंधन का मूल अर्थ सुरक्षा का एक अनूठा रिश्ता है। जिसमें कहने को तो बहनें अपने भाइयों को राखी का धागा बांधती हैं। लेकिन पुरोहित भी अपने यजमान को राखी बांधते हैं, मित्रता में भी राखी बांधी जाती है।
कुल मिला कर रक्षा बंधन का उद्देश्य रिश्तों को मजबूती देना और रक्षा का वचन लेना है। उन्हेांने कहा कि यह त्योहार हमें रिश्तों की अहमियत के साथ जिम्मेवारियों का अहसास कराता है।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में कक्षा दूसरी से छठी कक्षा की छात्राओं ने खुद से आकर्षक राखी और ग्रीटिंग्स कार्ड बनाया। इस दौरान रक्षाबंधन का महत्व विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें भाषण के माध्यम से बच्चों को बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इस पर्व का सनातन धर्म में क्या महत्व है पर चर्चा की।
वहीं कक्षा दूसरी से छठी के छात्राओं के बीच राखी मेकिंग कम्पीटिशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सभी कक्षा के शिक्षकों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
दूसरे चरण में सभी छात्रों के साथ सभी स्कूल स्टाफ को परंपरागत तरीके से रक्षासूत्र बांधा। इसके बाद छात्रों ने मिठाई व चॉकलेट भेंट कर भाई का फर्ज निभाने का वायदा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।