Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » जन सुराज पार्टी का संगठन विस्तार, समस्तीपुर, रोसड़ा, बेगूसराय व वैशाली के जिला प्रभारी बने संजय सिंह

    जन सुराज पार्टी का संगठन विस्तार, समस्तीपुर, रोसड़ा, बेगूसराय व वैशाली के जिला प्रभारी बने संजय सिंह

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar01/04/2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    समस्तीपुर (एनएसबी)। बुधवार को समस्तीपुर जिले में जन सुराज पार्टी के संगठन विस्तार केलिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता व संचालन में तथा प्रदेश महामंत्री सरवर अली की मौजूदगी में सम्पन्न इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। शहर के हरपुर एलौथ स्थित जन सुराज पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित इस बैठक में श्री भारती ने संगठन और पार्टी को मजबूत बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

    किसे क्या मिली जिम्मेदारी : 

    नव चयनित पदाधिकारियों की सूची के अनुसार संजय कुमार सिंह को संगठन जिला समस्तीपुर व रोसड़ा सहित वैशाली एवं बेगूसराय का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सत्यनारायण सहनी को जिलाध्यक्ष, निरंजन ठाकुर को जिला महामंत्री एवं राज कमल को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

    जबकि, साधना पासवान को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राहुल कुमार को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और श्याम किशोर चौधरी को किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

    इसके अलावा, मनोज तिवारी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पप्पू गुप्ता को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जितेंद्र प्रसाद को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रामप्रवेश चौरसिया को कर्पूरी मंच अध्यक्ष, इंद्र प्रसाद राम को अंबेडकर मंच अध्यक्ष व मों. खालिद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पार्टी ने मों जुबैर और संध्या भारती को मुख्य प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी है। जिले की सलाहकार समिति में हरेंन्द्र पासवान, विष्णुदेव महतो, डॉ उमा भारती, हरेंद्र कुमार और मो. जफर इमाम को शामिल किया गया है।

    पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन सुराज की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए प्राथमिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। इन प्राथमिक सदस्यों की सहमति के बाद पंचायत समिति का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में जन सुराज के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Jan Suraj Party Manoj Bharti Sanjay Kumar Singh
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

    28/08/2026

    समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

    08/08/2026

    इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’

    06/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?