
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
विद्यापतिनगर । प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बलान नदी की उड़ाही की किसानों एवं आम जनों की माँग और जदयू नेता स्व हरिश्चंद्र पोद्दार द्वारा बार बार मंत्री विजय कुमार चैधरी को याद दिलाते रहने की सपना बलान नदी में उराहीं काम शुरू होने से लोगो को पूरी होते दिखने लगा है। जिससे क्षेत्र के किसानों, आम नागरिकों में हर्ष बना है।
बताया गया है कि किसानों के लिए सिंचाई से जुड़े बलान नदी में कुछ दिनों से पानी नहीं रहने के कारण प्रखंड के किसानों सहित सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, दलसिंहसराय के अलाबे बेगूसराय जिला के किसानों को भी खेती में पटवन के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिसको लेकर स्थानीय विधायक एवं सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी आम लोगो के साथ किसानों ने अनेकों बार नदी में उड़ाही कर पानी लाने की बात कहा था साथ ही जदयू नेता स्वर्गीय हरिश्चंद्र पोद्दार मंत्री श्री चैधरी को किसानों के इस समस्या की याद दिलाते रहते थे।
जिसको लेकर प्रगति यात्रा के समय सीएम नीतीश कुमार और मंत्री विजय कुमार चैधरी ने नदी उराही की बात कही थी। अब मनियारपुर के निकट से जेसीबी आदि मशीन लगाकर नदी की उड़ाही शुरू होने से आम लोगों सहित किसानों में भारी हर्ष व्याप्त है।
किसान अशोक कुमार सिंह, भोला चैधरी, शिवानंदन महतो, अरविंद सिंह आदि ने बताया कि नदी उड़ाही होने से पानी रहेगा और किसानों को सिंचाई, पशु धुलाई आदि काम से सहूलियत होगी। इसके लिए लोगो ने मंत्री को बधाई दिया है।