
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर/हसनपुर। हसनपुर विधानसभा में सरकारी उदासिनता के लेरझा घाट से परकोलिया तक की मुख्य सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। यह सड़क न केवल समस्तीपुर से दरभंगा को जोड़ती है, बल्कि सहारसा, सुपौल और पूर्णिया जैसे जिलों को भी जोड़ती है।
सीमावर्ती कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र के त्रिभुवन कुमार बताते हैं कि यह मार्ग चार जिलों समेत नेपाल को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क पथ मार्ग है, लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण इस सड़क मार्ग की हालत विगत कई वर्षों से बद से बदतर बनी हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अब तक एक बार भी इस सड़क सुरक्षा की सुध नहीं ली है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग और जिला प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि भारी वाहनों, जैसे 10 चक्का, 16 चक्का और 18 चक्का ट्रकों द्वारा ओवरलोड इस मार्ग से हर दिन ढोया जा रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
लोगों ने सरकार की नारा हर गली मुहल्ले में सम्पर्क पथ पक्की करण हो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा यह सब नारा सरकार की ढकोसला नारा है, जब मुख्य पथ की जर्जर सड़क को सरकार दुरूस्त नहीं कर पाते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों के गली मुहल्ले की सड़कों को कैसे दुरूस्त करेंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो ग्रामीण इस सड़क पर बड़ा जनान्दोलन करेंगे।